कल पंजाब बंद, मोहाली-चंडीगढ़ के कई स्कूलों की छुट्टी; एयरपोर्ट जाने वालों को नहीं रोकेगा कोई
कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया ...और पढ़ें

कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया हुआ है पंजाब बंद का एलान। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
बाजार, यातायात प्रभावित; आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।
मोहाली के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी दिख सकता है असर।
बच्चों की परेशानी को समझते हुए स्कूलों ने लिया छुट्टी का फैसला।
संवाद सहयोगी, मोहाली। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है। इसका असर मोहाली के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में कई स्कूलों ने छुट्टी के लिए बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेज दिए हैं।
पंजाब बंद के दौरान स्कूलों में बच्चों को लेकर आने-जाने वाली बसों को किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6, मानव मंगल स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा की है।
पंजाब बंद के दौरान मोहाली में बाजार, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी सामाजिक, धार्मिक और बिजनेस संगठनों से बंद का समर्थन करने की अपील की गई है। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मोर्चा के सदस्यों ने एलान किया है कि बंद के दौरान एयरपोर्ट, अस्पताल और आवश्यक कार्यों के लिए जाने वालों को रोका नहीं जाएगा।
किन्हें छूट मिलेगी
- एम्बुलेंस, अस्पताल और मेडिकल सेवाएं
- दूध, सब्जी और दवा की दुकानें
- सेना, पुलिस, दमकल और अन्य सरकारी आपात सेवाएं
