Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुविधा! Punjab देश का Black Spot की जानकारी देने वाला बना पहला राज्य, सड़क पर वाहन चालकों को मिलेगा Voice अलर्ट

    By Rohit Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 10:42 PM (IST)

    पंजाब ब्लैक स्पॉट की जानकारी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यहां सड़कों पर वाहन चलाते समय आप को इस बात का पता चल जाएगा कि सड़क पर ब्लैक स्पॉट ...और पढ़ें

    पंजाब देश का पहला ब्लैक स्पॉट की चालक को जानकारी देने वाला राज्य बना (फाइल फोटो)
    पंजाब देश का पहला ब्लैक स्पॉट की चालक को जानकारी देने वाला राज्य बना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मैप माइ इंडिया के सहयोग से 784 ब्लॉक स्पाट की मैंपिंग का काम हुआ पूरा
    2. वाहन चालकों को क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेगा वॉयस अलर्ट

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। Punjab Became First State To Give Alert Of Black Spot To Driver: पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर सड़कों पर वाहन चलाते समय आप को इस बात का पता चल जाएगा कि सड़क पर ब्लैक स्पॉट कहां पर है।

    इसके लिए पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विंग की ओर से मैप माइ इंडिया के सहयोग से एप तैयार कर राज्य के सभी ब्लैक स्पॉट की मैपिंग की गई है। राज्य में लगभग 784 ब्लैक स्पॉट हैं, जोकि राष्ट्रीय राजमार्गों और स्टेट हाइवे पर पड़ते हैं।

    पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर ने ये कहा

    पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर में राज्य सरकार के ट्रैफिक सलाहकार नवदीप असीजा ने बताया कि यह संयुक्त प्रयास राज्य में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और रक्षात्मक ड्राइविंग की संस्कृति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि एप का इस्तेमाल के दौरान वाहन चालकों को वॉयस अलर्ट मिलेगा और सूचना मिल जाएगी कि कितनी दूरी पर ब्लैक स्पॉट है। ध्यान रहे कि दैनिक जागरण की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया था।

    खबरें और भी

    हादसों का गंभीरता से उठाया मुद्दा

    इसके तहत राज्य के जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट के कारण होने वाले हादसों का मुद्दा गंभीरता से उठाया गया था। राज्य के एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय ने बताया कि राज्य की सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए इसे डिजाइन किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस और राज्य के लिए गर्व की बात है कि दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट की इतनी व्यापक मैपिंग लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

    ये भी पढे़ं- कत्ल के आरोप में क्रॉस पर्चा दर्ज... पुलिस ने दोनों पार्टियों के लिए बयान, मामले दर्ज

    सड़क सुरक्षा फोर्स आधुनिक वाहनों से लैस

    यही नहीं, एप व्यक्तिगत पसंद के आधार पर क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस अलर्ट प्रदान करता है। इससे पहले राज्य में बड़े सड़क हादसों की जांच करने के लिए क्रैश इंवेस्टिगेशन अधिकारी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। इसकी शुरूआत जिला मोहाली से की गई थी।

    बाकी जिलों में भी क्रैश इंवेस्टिगेशन अधिकारियों की तैनाती जा रही है। राय ने कहा कि नए साल में सड़क सुरक्षा फोर्स भी एक नई लुक में राज्य की सड़कों पर नजर आएगी। सड़क सुरक्षा फोर्स को आधुनिक वाहनों से लैस किया गया है।

    पुलिस कर्मचारी की अलग से हो रही तैनाती

    सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए अलग से पुलिस कर्मचारियों की तैनाती जा रही है। राज्य ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना है।

    इसके साथ धुंध के मौसम में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

    ये भी पढे़ं- ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी... फिर दम घुटने से हुई दो की मौत, ऐसे घटी घटना