Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • chandigarh
LIVE BLOG

Bhagwant Mann Marriage LIVE: पंजाब सीएम भगवंत मान की गुरप्रीत शादी, गांव में भी जश्‍न, केजरीवाल ने निभाई बड़े भाई की रस्‍म

Bhagwant Mann's Wedding Live Updates: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज डा. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंध गए। पंजाब सीएम हाउस में दोनों का विवाह हुआ। इसके लिए मेहमान सुबह से ही पहुंचे। शादी के मद्देनजर सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गएहैंं। शादी की रस्‍मेंं सीएम हाउस हूईं।

By Sunil kumar jhaThu, 07 Jul 2022 09:26 PM (IST)
News Article Hero Image

चंडीगढ़, जेएनएन। Bhagwant Mann Marriage LIVE: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की शादी के बंधन में बंध गए हैं । वह 32 साल की डा. गुरप्रीत कौर के साथ परिणय सत्र में बंधे। पंजाब सीएम हाउस मेंं हुई शादी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूल्‍हे के बड़े भाई की रस्‍मेंं निभाई। शादी में दोनों के परिवार के अतिरिक्‍त सीमित संख्‍या में मेहमान रहे।

शादी की व्‍यवस्‍था आप के राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा ने संभाली। शादी चंडीगढ़ में पंजाब सीएम हाउस पर हुई। संगरूर में भगवंत मान के पैतृक गांव में भी जश्‍न का माहौल रहा।  

7 Jul 20229:26:05 PM
भगवंत मान के गांव सतौज में जश्‍न, लोगोंंने डाली भंगड़ा, गिद्दा व बोलियां

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी की खुशी में संगरूर में उनके पैतृक गांव सतौज में लोगों ने जमकर जश्‍न मनाया। पुरुषों ने भंगड़ा व महिलाओं ने बोलियां व गिद्दा डाल कर खुशी मनाई। आप वर्करों ने गांव में लड्डू बांटे और आतिशबाजी की। गांव की महिलाओं ने कहा कि भगवंत मान की माता हरपाल कौर व बहन मनप्रीत कौर जब भगवंत मान व डा. गुरप्रीत कौर के साथ सतौज आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

7 Jul 20229:20:05 PM
भगवंत मान ने गोल्‍डन रंग का सूट पहना था, दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर ने पहना मैरून कलर का लहंगा

दूल्हा बने भगवंत मान ने गोल्डन रंग का सूट पहना था। वहीं, भगवंत मान की बहनों ने बसंती रंग की पगड़ी पर गोल्डन रंग की कलगी सजाई। दुल्हन 32 वर्षीय डा. गुरप्रीत कौर ने मैरून रंग का लहंगा पहना था।

सालियों ने रोका रास्ता

पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी में वधु पक्ष वालों ने मुख्यमंत्री को गेट पर ही रोक लिया। दुल्हन की बहनों व रिश्तेदारों ने दूल्हे को शगुन देने को कहा। इस मौके पर मान ने सालियों के साथ हल्का हंसी-मजाक भी किया, क्योंकि वे रिबन काटने के लिए कैंची नहीं लाई थीं।

7 Jul 20222:33:10 PM
शादी के बाद पंजाब सीएम हाउस से लौटने लगे मेहमान

सीएम भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी और प्रीति भोज संपन्‍न होने के बाद मेहमान अब मुख्‍यमंत्री आवास से लौटने लगे हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सांसद राघव चड्ढा भी थोड़ी देर में रवाना होंगे।      

7 Jul 20222:28:45 PM
वर-वधू को भगवंत मान की मां औ डा. गुरप्रीत कौर के माता-पता ने दिया आशीर्वाद

 नवदंपती को परिवार के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया भगवंत मान की माता और डा. गुरप्रीत कौर के माता-पिता ने दोनों को आशीर्वाद दिया।  

7 Jul 20222:23:48 PM
राघव चड्ढा ने कहा- शादी से भगवंत मान की मां सबसे खुश हैं।

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा ने कहा कि मान साहब और डॉ गुरप्रीत कौर को बहुत बहुत बधाई। छोटा सा विवाह कार्यक्रम था जो संपन्न हुआ है। हम सब बहुत खुश हैं लेकिन सबसे ज्यादा मान साहब की मां सबसे ज्‍याद खुश हैं। उन्होंने अपने बेटे का घर दोबारा बसते देखा है। 

/

7 Jul 20222:17:21 PM
पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में ट्रेंड हो रही है यह शादी

 पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के पेहवा की डा. गुरप्रीत कौर की शादी पंजाब एवं हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में ट्रेंड हो रही है।     

7 Jul 20222:11:24 PM
अ‍रविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने भगवंत मान और डा.गुरप्रीत कौर को दीं बधाइयां

 शादी के बाद नवदंपती भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने बधाइयां दीं।  

भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनायें। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी ख़ुशियाँ दें। https://t.co/7WjPTjuMGp

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 7, 2022
7 Jul 20222:07:03 PM
सीएम हाउस के बाहर पुलिसकर्मियोंं और मीडियाकर्मियों का भी मुंह मीठा कराया गया

 शादी के सीए हाउस के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों और अन्‍य लोगों काे मिठाई देकर मुंह मीठा कराया गया।      

7 Jul 20221:38:04 PM
प्रीति भोज के बाद संंगरूर में अपने घर भी भगवंत मान पत्‍नी डा. गुरप्रीत कोर के साथ जा सकते हैं

 प्रीति भोज के बाद भगवंत मान कुछ रस्‍म निभाने के लिए दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर के साथ संगरूर में अपने घर जा सकते हैं। बताया जाता है वहां पैतृक आवास पर कुछ रस्‍म निभाएंगे। उनके साथ मां और बहन भी होंंगी। ।    

7 Jul 20221:31:28 PM
सालियाें की मांग पूरी करने के बाद ही दूल्‍हा भगवंत मान जा सके शादी के लिये

दूल्‍हे भगवंत मान को शादी के दौरान सालियों डिमांड भी पूरी करनी पड़ी। शादी में रिबन कटाई की रस्‍म होती है। दूल्‍हा रिबन काटकर ही शादी के लिए जाता है। यह रिबन सालियां लगाती हैं। भगवंत मान ने इस दौरान हल्‍क मजाक के बाद सालियों  को सोने की मुंंदरियां और पैसे दिए। इसके बाद ही वह रिबन काट सके। 

/      

7 Jul 20221:16:04 PM
शादी की रस्‍मोंंके बाद प्रीतिभोज शुरू, दूल्‍हा-दुल्‍हन भी शामिल

शादी के बाद प्र‍ीति भोज शुरू हो गया है। इसमें दूल्‍हा भगवंत मान और दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर भी मौजूद हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल , राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा सहित अन्‍य मेहमान पकवानों और स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद ले रहे हैं। सीएम हाउस के बाहर आप समर्थक खुशी में नाच रहे हैं। 

/ 

7 Jul 202212:59:15 PM
अरविंद केजरीवाल ने दूल्‍हे भगवंत मान के बड़े भाई और राघव चड्ढ़ा ने छोटे भाई की रस्‍में निभाई

 दूल्‍हे भगवंत मान की शादी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े भाई और राघव चड्ढ़ा ने छोटे भाई की रस्‍में निभाईंं। 

7 Jul 202212:48:28 PM
शादी की रस्‍मेंं लगभग हुईं पूरी, थोड़ी़ही देर में संपूर्ण होंगे धार्मिक कार्य

 भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्‍में लगभग पूरी हाे गई हैंं। थोड़ी ही देर में धार्मिक कार्य पूरे हाे जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Wedding Photos: परिणय सूत्र में बंधे भगवंत मान व डा. गुरप्रीत कौर, देखें विवाह समारोह की तस्वीरें

/     

7 Jul 202212:35:30 PM
शादी की रस्‍में जारी, थोड़ी ही देर में डा. गुरप्रीत कौर संग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे भगवंत मान

 भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की आंणद कारज की रस्‍में जारी हैं। दोनों थोड़ी देर में परिणय सत्रू में बंध जाएंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम है। शादी में भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर के स्‍वजनों के साथ अरविंद केजरीवाल , राघव चड्ढा सहित कई गण्‍यमान्‍य लोग मौजूद हैं। 

/   

7 Jul 202212:19:38 PM
भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्‍में जारी, घर वालों के साथ केजरीवाल भी मौजूद

पंजाब के सीएम भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्‍में जारी हैंं। भगवंत मान की मां, बहन व परिवार के सदस्‍यों के साथ राघव चड्ढा और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी विवाह के दौरान मौजूद हैं। धार्मिक रस्‍में जारी हैंं और वर-वधू रस्‍माें को निभा रहे हैं। 

/   

7 Jul 202212:07:57 PM
दूल्‍हे को शादी के लिए ले जाने की रस्‍म में शामिल हुए केजरीवाल और राघव चड्ढा

भगवंत मान की शादी की रस्‍में शुरू हो गई हैं। रस्‍म के दौरान दूल्‍हे को शादी के लिए ले जाने की रस्‍म में राघव चड्ढा और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।

7 Jul 202211:55:49 AM
दूल्‍हे के लिबास में खूब जंच रहे हैं सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान दूल्‍हे की सुंदर पोशाक में बेहद सजीले नजर आ रहे हैं। उनकी दूल्‍हे के रूप में फोटो सामने आई है। अभी दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर की दुल्‍हन के लिबास में तस्‍वीर सामने नहीं आई है।    

7 Jul 202211:48:23 AM
बाबा बलबीर सिंह और संत बारन वाले मनमोहन सिंह करा रहे हैंं शादी की रस्‍में

बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल और संत बारन वाले मनमोहन सिंह की ओर से शादी की रस्मेंं करवाई जा रही हैं। बताया जाता है कि इसके लिए भगवंत मान ने फोन कर उनसे बात की थी। 

7 Jul 202211:45:05 AM
शादी समारोह मेंं खाने का कथित मैन्‍यू सामने आया

 भगवंत मान की शादी समारोह में मेहमानों के खाने का मेन्यू कार्ड भी सामने आ रहा है।हालांकि इसकी पु‍ष्टि नहींं हाे रही है। इस मेन्यूकार्ड को मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए बताया जा रहा है। कहा जा रहा कि विवाह में शामिल होने वाले चुनिंदा मेहमान इन व्यंजनों का स्वाद चखेंगे।

/

7 Jul 202211:40:00 AM
दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ पंजाब सीएम हाउस पहुंचे

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब सीएम हाउस पहुंच गए हैं। वह सपरिवार भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी में शरीक होने आए हैं। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शादी में शामिल होंगे।   

7 Jul 202211:36:36 AM
भगवंत मान की मां चाहती थीं कि बेटे का घर बस जाए

 आप के राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम भगवंत मान की मां चाहती थीं कि बेटे का घर बस जाए। मां और बहन ने ही यह शादी तय की है।  

7 Jul 202211:33:14 AM
अरविंद केजरीवाल बोले- आज मेरे छोटे भाई की शादी है

पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद चंंडीगढ़  हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां से वह पंजाब सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। उन्होनें कहा, आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

/

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। (एएनआइ)  

7 Jul 202211:26:58 AM
शादी अब सीएम हाउस में ही होंगी, चंडीगढ़ गुरुद्वारा में होने वाला कार्यक्रम ऐन वक्‍त पर रद

 पंजाब के सीएम भगंवत मान और डा. गुरप्रीत कौर का विवाह अब पंजाब सीएम हाउस में ही होगा। बताया जाता है कि सुरक्षा की मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ स्थित गुरुद्वारा साहिब मेंं आणद कारज यान‍ि शादी होनी थी।   

7 Jul 202211:19:06 AM
डा. गुरप्रीत कौर ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी तस्‍वीर शेयर की

भगवंत मान की दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर ने आज अपने ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा दिन शगनां दा चढ़िया...। 

/

7 Jul 202211:05:14 AM
दिल्‍लीीके सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे

 भगवंत मान की शादी में शामिल होने के निए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे। गए हैं। कुछ ही देर उनके मुखमंत्री आवास पर पहुंचने की उम्मीद है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा,अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेनुप्रसाद उन्हें लेने के लिए गए हैं। 

7 Jul 202211:03:32 AM
चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ गुरुद्वारा साहिब के आसपास है कड़ी सुरक्षा

 चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ स्थित गुरुद्वारा साहिब में भगवंत मान और डा. गुरप्री कौर का आणद कारज होगा। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब में सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुद्वारा साहिब और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंजाब सीएम हाउस के बाहर और आपस के क्षेत्र में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।    

/   

पंजाब सीएम हाउस के बाहर किए गए सुरक्षा के इंतजाम। (जागरण) 

7 Jul 202210:47:23 AM
राघव चड्ढा संभाल रहे हैं शादी की व्‍यवस्‍था की कमान

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा शादी की कमान संभाल रहे हैं। वह सुबह ही यहां पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसदिया भी पहुंचेंगे।   इससे पहले राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा  सीएम हाउस पहुंचे थे। 

/

7 Jul 202210:45:01 AM
भगवंत मान ओर डा. गुरप्रीत कौर की चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ गुरुद्वारा साहिब में होगी शादी

 पंजाब के सीएम भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी चंडीगढ़  के सेक्‍टर आठ स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगी। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब और इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।    

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us