20 साल की सेवा का सम्मान, पंजाब में मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को किया नियमित
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग के नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 20 साल से काम कर रहे 516 संविदा कर् ...और पढ़ें

संविदा कर्मचारियों को नियमित होने पर नियुक्ति पत्र सौंपते सीएम भगवंत मान।
HighLights
सीएम मान ने मोहाली में नियुक्ति पत्र सौंपे।
वन और वन्यजीव विभाग में नए कर्मचारी भर्ती।
कहा-सरकार काम के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में सिफारिश नहीं, मेरिट के आधार पर नौकरियां दे रही हैं। यह दावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया।
सीएम ने फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन डिपार्टमेंट (वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग) के नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 20 साल से काम कर रहे 516 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया।
इस दौरान सीएम ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की बात दोहराई और विभाग को मजबूत करने का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में सभी सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट (योग्यता) के आधार पर दी जा रही हैं। किसी भी तरह की सिफारिश या राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
सीएम ने कहा कि आप सरकार का लक्ष्य पंजाब में रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं में विश्वास बढ़ाना है। पिछली सरकारों को अपने नेताओं और उनके करीबियों के परिवारों को ही सेट करने से फुर्सत नहीं थी। कर्मचारियों के परिवारों की किसी को फिक्र नहीं थी।
सीएम ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा करेगी और काम के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। कुछ मामलों में कोर्ट केस होने के कारण देरी हो रही है, लेकिन जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार सरकारी भर्तियां की जा रही है। अब तक विभिन्न विभागों में 68 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
हर जिले में लगेंगे साढ़े छह लाख पौधे
सीएम ने घोषणा की कि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हर जिले में साढ़े छह लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से विस्तृत योजना तैयार की जा चुकी है।
खबरें और भी
जंगलात विभाग के गेस्ट हाउसों का होगा नवीनीकरण
सीएम ने जंगलात विभाग के सभी गेस्ट हाउस का नवीनीकरण कराने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि चोहल डैम के पास बने गेस्ट हाउस का कायाकल्प हो चुका है। उसी की तर्ज पर अन्य गेस्ट हाउस में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।