Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परिसीमन के खिलाफ अब पंजाब भी उतरा, CM मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; कहा- ये इधर-उधर की चालें

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 12:45 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश में चल रही परिसीमन की प्रक्रिया का विरोध किया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार उन राज्यों की सीटें कम कर रही है ...और पढ़ें

    परिसीमन के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (File Photo)
    परिसीमन के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (File Photo)

    HighLights

    1. जहां से ये जीत नहीं सकते वहां सीटें कम कर रहे हैं- सीएम मान
    2. नशा तस्करी पर बोले सीएम- ड्रोन से नशे की आवक 70% कम हुई

    इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। डी-लिमिटेशन को लेकर देश भर में छिड़ी बहस में अब पंजाब भी शामिल हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उनकी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात हुई है। वह अपने दो मंत्रियों को भेज रहे हैं। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ये इधर उधर की चालें हैं जहां पर ये जीत नहीं सकते वहां के राज्यों की सीटों को कम कर रहे हैं और जहां जीत रहे हैं वहां बढ़ा रहे हैं।

    सीएम मान ने कही ये बात

    भगवंत मान ने कहा कि एक ओर देश में परिवार को छोटा रखने की नीति लागू की जा रही है लेकिन दूसरी ओर उन राज्यों में संसदीय और विधानसभा हलकों को बढ़ाया जा रहा है जहां पर इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अगर आबादी वाली नीति के आधार पर सीटों को बढ़ाया घटाया जाता है तो इसका असर पंजाब पर भी होगा। बेशक पंजाब में एक दो सीटें बढ़ेंगी लेकिन ये उस अनुपात में नहीं होंगी जो दूसरे राज्यों में बढ़ेंगी।

    एम के स्टालिन भी कर चुके हैं विरोध

    गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी इसका विरोध कर चुके हैं और उन्होंने पिछले दिनों गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस पर कोई रणनीति बनाने का आह्वान किया था।

    खबरें और भी

    उन्होंने संबंधित राज्यों की एक बैठक भी चेन्नई में रखी है जिसको लेकर वह संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी प्रमुखों से संपर्क भी साध रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से न केवल बात की है बल्कि वे अपने दो मंत्रियों को भी भेज रहे हैं।

    ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमले की निंदा की

    उधर , मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुए हमले की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन पंजाब को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं। हमारी पुलिस उनसे निपटने के लिए सशक्त है। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया कि ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    नशा तस्करी पर भी सीएम ने दिया बयान

    ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की आवक पर मुख्यमंत्री ने भी कहा कि जब से पंजाब ने नशों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है तब से ड्रोन की आवक 70 प्रतिशत कम हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ फिनलैंड में प्रशिक्षण में भेजे जाने वाले अध्यापकों को रवाना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सरकार का शिक्षा पर पूरा फोकस है।

    ये भी पढ़ें- Grenade Attack in Amritsar: अमृतसर में फिर ग्रेनेड अटैक, ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया हमला

    ये भी पढ़ें- पुलिस और BSF को मिली बड़ी सफलता, गुरदासपुर में नशे और हथियारों की खेप बरामद; सीमा पार से हुई थी तस्करी