विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SYL की खींचतान के बीच CM मान ने दी विपक्षी दलों को चुनौती, कहा- 'लाइव आकर करें पंजाब के मुद्दों पर चर्चा'

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 08 Oct 2023 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2023 01:10 PM (IST)

Punjab News पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों को खुली चुनौती दी है। उन्‍होंने कहा कि रोज-रोज के ...और पढ़ें

सीएम भगवंत मान ने दी विपक्षी दलों को चुनौती
सीएम भगवंत मान ने दी विपक्षी दलों को चुनौती

HighLights

  1. भाजपा प्रधान जाखड़, सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा को दी चेतावनी।
  2. पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह ज़ुबानी बोलूंगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़: एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर पर खींचतान के बीच पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी, शिअद और कांग्रेस को चुनौती दी है। उन्‍होंने कहा कि लाइव आकर राज्‍य के सभी मुद्दों पर चर्चा करें। रोज-रोज के आरोप-प्रत्‍यारोप के बजाय पंजाब की जनता और मीडिया के सामने एक साथ आएं।

मीडिया में बताएं पंजाब को किसने लूटा- मान

मान ने कहा कि बीजेपी प्रमुख जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है। एक बार आएं और मीडिया के सामने बैठकर चर्चा करें कि पंजाब को किसने लूटा। भगवंत मान ने कहा कि पारिवारिक संबंध, मित्र, टोल प्‍लाजा, युवा और किसान, व्यापार और दुकानदार, गुरुओं की शिक्षाएं, नहर का पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा करें और इन सभी मुद्दों पर एक लाइव बहस करें।

मान ने आगे कहा कि आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह ज़ुबानी बोलूंगा। 1 नवंबर 'पंजाब दिवस' वाला दिन ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा। मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।

10 अक्‍टूबर को सीएम आवास पर करेंगे प्रदर्शन- शिअद

एसवाईएल के निर्माण के लिए कदम नहीं उठाने पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाने के बाद विपक्षी दल तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि 10 अक्‍टूबर को वह सीएम मान के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर धोखा करने का आरोप लगाया है।वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि सीमावर्ती राज्य को शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुसार अपना रवैया बदलना होगा।

यह भी पढ़ें: Amritsar: जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने HSGPC के काम पर लगी रोक हटाई, कहा- 'बोलचाल की भाषा पर रखें नियंत्रण'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।