Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics News: 'केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दे नहीं हो पा रहे हल...', कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हल्‍ला

    Updated: Sat, 18 May 2024 06:31 PM (GMT+05:30)

    Punjab Politics News पंजाब में कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हल्‍ला (फाइल फोटो)
    कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हल्‍ला (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर सत्ता में आई केंद्र सरकार अब किसानों को प्रदर्शन करने से भी रोक रही है। किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बताया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि देश का संविधान बचाने के लिए इस बार मतदान करेंगे।

    महिलाओं पर अत्‍याचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्‍त: कांग्रेस

    सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर कांग्रेस नेत्री प्रिंयका गांधी पार्टी का स्टैंड बता चुकी है। देश में किसी भी महिला पर अत्याचार हो तो वह बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। खेड़ा ने कहा कि इस मामले से जुडे़ सभी तथ्य सामने आने चाहिए। उसके हिसाब से कार्रवाई की जानी चाहिए।

    पंजाब में नहीं है आप के साथ गठबंधन: पवन खेड़ा

    पंजाब में आप के साथ गठबंधन न होने पर खेड़ा ने कहा कि पंजाब में हम मुख्य विपक्षी दल है। हमें पंजाब के लोगों के मुद्दे उठाने है। अगर हम जहां पर आम से गठजोड़ करते तो लोगों से जुड़े मुद्दे कौर उठाएगा।

    यह भी पढ़ें: Amritsar News: कांग्रेसी प्रत्याशी की रैली से पहले चली गोलियां, कार्यकर्ताओं के बीच मची अफरा-तफरी; दो लोग जख्मी

    खेड़ा ने कहा कि हरियाणा में हम ने एक सीट पर गठजोड़ किया है। खेड़ा ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से कांग्रेस को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भी कांग्रेस संविधान और देश के लिए लड़ाने के लिए खड़ी रहेगी।

    खबरें और भी

    लोगों से जुड़े मुद्दे उठा रही कांग्रेस: खेड़ा

    खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस लोगों से जुडे़ मुद्दों को उठा रही है। अभी भी भाजपा के नेता मंगलसूत्र, धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रहे है। यह फैसला अब जनता को करना है। पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्र की अग्निवीर योजना में युवाओं को चार साल बाद सेवानिवृत किया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री 75 साल बाद भी सेवानिवृत नहीं होना चाहते। इस दौरान कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।