विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनावी मोड में पंजाब कांग्रेस, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट पहुंचे चंडीगढ़; परगट सिंह के साथ होगी बैठक

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:00 AM (IST)

कांग्रेस हाईकमान ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट चंडीगढ़ ...और पढ़ें

केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट पहुंचे चंडीगढ़। फोटो जागरण

केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट पहुंचे चंडीगढ़। फोटो जागरण

HighLights

  1. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सक्रिय।

  2. केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे।

  3. चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर मंथन होगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल रविवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, एआइसीसी सचिव रविंद्र डालवी और एआइसीसी सचिव सूरज ठाकुर भी पहुंचे।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। सोमवार को वेणुगोपाल पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधानों के साथ बैठक करेंगे।

इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पार्टी संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने में जुटी है।

कांग्रेस नेताओं के साथ होगी बैठक

कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाई जाए और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों से जोड़ा जाए।

बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने, वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट बचाओ देश बचाओ रैली को लेकर तैयारियां पर भी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी। सोमवार और मंगलवार दो दिन कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।