Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आंसू गैस... रबड़ की गोलियां दागना गलत', राजा वड़िंग समेत कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा बीजेपी कार्यालय के बाहर दिया धरना

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 06:02 PM (IST)

    चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नेताओं ने हरियाणा बीजेपी दफ्तर (Haryana BJP office) के बाहर धरना दिया। राजा वड़िंग (Raja Warring) सहित ...और पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस नेताओं का हरियाणा बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
    पंजाब कांग्रेस नेताओं का हरियाणा बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शंभू बार्डर को हरियाणा सरकार द्वारा बंद करने व किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस ने हरियाणा भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया। सेक्टर 3 स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं ने लगभग 1 घंटे तक नारेबाजी की।

    जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस कांग्रेस नेताओं को सेक्टर 11 के थाने में ले गई। बाद में उन्हें कागजी कार्यवाही करके छोड़ दिया गया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कांग्रेस के दर्जनों नेता सेक्टर 3 स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे।

    जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, तृप्त सिंह बाजवा, हरदयाल कंबोज, भारत भूषण आशू, कैप्टन संदीप संधू आदि शामिल थे। कांग्रेसी नेताओं ने तकरीबन 1 घंटे तक भाजपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

    आंसू गैस के गोले दागना गलत: राजा वड़िंग

    राजा वंड़िग ने कहा कि किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोकना और उन पर आंसू गैस के गोले व रबड़ की गोलियां चलाना गलत है। हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोक नहीं सकती है। उन्होंने मांग की कि हरियाणा की खट्टर सरकार को बार्डर को तुरंत खोल देना चाहिए। बता दें कि बीते कल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को एक मांग पत्र देकर किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोलियां चलाने वालों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की थी।

    शंभू बॉर्डर पर 2 दिन से घमासान मचा हुआ हैं। किसानों और जवानों के बीच जंग जारी है। इसे लेकर सियासी गलियारे भी गर्म दिखाई पड़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:  Photos: कोई दफ्तर हुआ लेट तो कोई करता रहा बस का इंतजार, देखें पंजाब में कैसा रहा भारत बंद का असर

    खबरें और भी