Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस में जल्द होगा बदलाव! राजा वड़िंग, चन्नी और रंधावा अचानक पहुंचे दिल्ली, संगठन महासचिव से की मुलाकात

    By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:29 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश के सभी प्रमुख नेता दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

    HighLights

    1. पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के संकेत।

    2. राजा वड़िंग, चन्नी, रंधावा ने वेणुगोपाल से की मुलाकात।

    3. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन पुनर्गठन।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही संगठनात्मक उठापटक के बीच जल्द बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की। इससे पहले पिछले दो दिनों में वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी वेणुगोपाल से अलग-अलग मुलाकात कर चुके हैं।

    सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के संगठन में बदलाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन के पुनर्गठन को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है। पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है तथा कई वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक भी लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- पठानकोट के सुजानपुर नगर कौंसिल में कोरम ने रोका चुनाव, प्रधान व उपप्रधान पर फैसला टला, अब अगली बैठक पर नजर

    अगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी

    लगातार हो रही इन बैठकों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी आलाकमान पंजाब में संगठन को अधिक सक्रिय और चुनावी मोड में लाने के लिए नई टीम तैयार करने पर विचार कर रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रस्तावित बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में दोस्ती खून में बदली! पहले साथ पी शराब, फिर दी बेरहम मौत; जेसीबी की खुदाई से खुला राज

    राहुल गांधी भी कर चुके नेताओं से मुलाकात

    पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाल ही में कांग्रेस हाई कमान की ओर से तीन सदस्यों की ऑब्जर्वर कमेटी गठित की गई थी जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद राहुल गांधी ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी वन टू वन मुलाकात की थी। सूत्रों अनुसार एक-दो दिन के भीतर पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर हाईकमान  की ओर से फैसला ले लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- होशियारपुर में 14 मामलों में आरोपी दंपती के खिलाफ पुलिस का एक्शन, ड्रग मनी से बनी अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर