विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के हर जिले में कल कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Sun, 27 Sep 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

पंजाब कांग्रेस 28 सितंबर को सभी जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पुतले फूंकने के साथ उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रदर्शन की फाइल फोटो।

पंजाब कांग्रेस प्रदर्शन की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस 28 सितंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी।

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके जाएंगे।

  3. मतदाता सूची पुनरीक्षण रोकने की मांग की जा रही है।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन जिला स्तर तक ले जाने जा रही है। कांग्रेस की ओर से 28 सितंबर को पंजाब के सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटियों की अगुवाई में होने वाले इन प्रदर्शनों के दौरान ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंकने के साथ ही संबंधित जिलों के उपायुक्तों को मेमोरेंडम सौंपे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- FIR के बाद भी LPU के छात्रों का प्रदर्शन जारी, जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लगा लंबा जाम

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और पद से हटाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया है। पार्टी का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। कांग्रेस पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव तक एसआईआर रोकने और मौजूदा मतदाता सूचियों के आधार पर चुनाव कराने की मांग भी कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में रविवार को खुले बैंक, काले कपड़ों कर्मचारियों ने विरोध जाता; 28 से 30 सितंबर तक होगी देशव्यापी हड़ताल

25 सितंबर को भी किया था प्रदर्शन

इससे पहले 25 सितंबर को पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में बड़ा प्रदर्शन किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

वड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। अब जिला स्तर पर होने वाला प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस के आंदोलन का अगला चरण होगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक उसकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- किसानों की 13 मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को राज्य के सभी डीसी दफ्तरों का होगा घेराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।