Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस के तीनों कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी, जिलों और AICC सचिवों के साथ किया गया तैनात

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:12 AM (IST)

    पंजाब कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए तीनों कार्यकारी प्रधानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन्हें जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तीनों कार्यकारी प्रधानों को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलीं

    2. सुखविंदर डैनी, संगत सिंह, राज कुमार वेरका को प्रभार

    3. जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय का कार्य देखेंगे

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तीनों कार्यकारी प्रधानों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मंजूरी के बाद जारी व्यवस्था के तहत कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी को पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी सूरज ठाकुर के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वह विधानसभा क्षेत्रों में सचिव के साथ काम करने के अलावा 42 जिलों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

    वहीं कार्यकारी प्रधान संगत सिंह को रविंद्र दलवी के साथ लगाया गया है और उन्हें 45 जिलों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कार्यकारी प्रधान राज कुमार वेरका को हीना कवाडे के साथ विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

    वेरका 30 जिलों का कार्य भी देखेंगे। कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल इस समय 5 दिन के दौरे पर विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं।