विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब भी लगाएगा दूसरे राज्यों के वाहनों पर टैक्स, हिमाचल मॉडल पर विचार कर रही AAP सरकार

Published: Wed, 11 Mar 2026 11:58 AM (IST)

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

कैप्शन: मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा (जागरण)

कैप्शन: मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा (जागरण)

HighLights

  1. हिमाचल की तर्ज पर टैक्स लगाने पर विचार

  2. वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दिया आश्वासन

  3. राजस्व बढ़ाने हेतु उठाया जा सकता है कदम

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। पंजाब सरकार हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर विचार करेगी। यह आश्वासन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा की ओर से प्रश्नकाल में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया।

इससे पहले उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स के चलते अब कोई भी राज्य किसी पर टैक्स नहीं लग सकता। लेकिन हिमाचल प्रदेश की स्थिति दिवालिया होने के नजदीक पहुंच गई है। दिवालिया होने से बचने के लिए हिमाचल सरकार ने कई सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं बंद कर दी हैं। गरीबों को दी जा रही फ्री बिजली की योजना बंद कर दी गई है।

यही नहीं, हिमाचल सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए भी फ्रीज कर दिया है और वाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।

चीमा ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी राज्यों को कुछ विशेष अधिकार भी मिले हुए हैं जिनके तहत वह टैक्स लगा सकते हैं। इस पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा में एक बिल पारित करके अपने तौर पर यह टैक्स लगाया है। ऐसा पंजाब भी कर सकता है। स्पीकर ने भी दिनेश चड्ढा का समर्थन करते हुए कहा कि कानून एक गांव की पंचायत में भी अपना टैक्स लगा सकती है।

इसके जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वह लोक निर्माण विभाग, स्थानीय निकाय विभाग और एडवोकेट जनरल के साथ बैठक करके हिमाचल की तर्ज पर पंजाब में दूसरे राज्यों पर से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर विचार कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।