Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Crime News: दरिंदा बना बाप! तीन नबालिग बच्‍चों को बेरहमी से पीटा; कृपाण से वार कर किया घायल

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 03:58 PM (IST)

    Punjab Crime News डेराबस्‍सी में बाप ने दरिंदे का रूप ले तीन नाबालिग बच्‍चों को बेरहमी से पीटा। कृपाण से वार कर उन्‍हें घायल कर दिया। बच्‍चों ने आपबीत ...और पढ़ें

    बाप बना दरिंदा! तीन नबालिग बच्‍चों को बेरहमी से पीटा; कृपाण से वार कर किया घायल
    बाप बना दरिंदा! तीन नबालिग बच्‍चों को बेरहमी से पीटा; कृपाण से वार कर किया घायल

    डेराबस्‍सी, जागरण संवाददाता: डेराबस्‍सी के पास लगते हंडेसरा में एक पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पिता ने अपने तीनों को बच्‍चों को बेरहमी से पीटा। नाबालिग बच्‍चों पर कृपाण से वार कर उन्‍हें घायल कर दिया। फिलहाल बच्‍चे अस्‍पताल में भर्ती हैं। पत्‍नी से पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है और अब पत्‍नी उसके साथ नहीं रहती है।

    बच्‍चों ने बताई आपबीती

    बच्‍चों ने आपबीती बताई। उन्‍होंने कहा वह उन्‍हें बुरी तरह से पीटता था और खाने को खाना भी नहीं देता था। साथ ही घर का सारा काम भी करवाता था। बच्चों की मां ने बताया कि तीन साल से हमारा केस चल रहा है और मुझे भी घर से बाहर निकाल रखा है।

    सेना से रिटायर्ड है बाप

    लेकिन 15 साल की बेटी, 13 साल का एक बेटा और 7 साल का बेटा मेरे पति के पास ही रहते हैं। उसका पति बच्‍चों के साथ मारपीट करता है। मेरे बच्चे मुझे वीडियो बना बनाकर भेजते थे हमने कई बार पुलिस को शिकायत थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बच्चों से मारपीट करने वाला सेना से रिटायर्ड बताया जा रहा है।