पंजाब चुनाव से पहले जनगणना की तैयारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया; जानें पूरा शेड्यूल
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनगणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना की तैयारी।
HighLights
पंजाब में चुनाव से पहले जनगणना 1 दिसंबर से शुरू
यूपी, उत्तराखंड, गोवा में भी इसी अवधि में होगी गणना
नागरिक 16 से 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना
डिजिटल डेस्क: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते जनगणना समय से पहले की जा रही है। पहले अगले साल यानी 2027 में जनगणना होनी थी लेकिन अब समय से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। जी हां, पंजाब में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना होगी।
भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि नागरिक 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का विकल्प चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब के किसानों के मार्चे का 6वां दिन, आज दोपहर तक का अल्टीमेटम; फिर होगा बड़ा आंदोलन
इन राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना की तैयारी
पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के कुछ हिस्सों में भी 1 दिसंबर से जनगणना शुरू की जाएगी जो 4 जनवरी तक चलेगी। बता दें कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य इलाकों में जनसंख्या जनगणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक की जाएगी।
पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण आयोजित होगा। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के बर्फ से ढके क्षेत्रों में जनगणना एक से 30 सितंबर तक होगी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
