Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: पंजाब में एक्साइज पॉलिसी से हुआ 3900 करोड़ का इजाफा, AAP नेता बोले- 'भ्रष्टाचार था तो कैसे बढ़ा राजस्व'

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:54 PM (GMT+05:30)

    Punjab News एक ओर दिल्ली दूसरी ओर पंजाब दोनों राज्यों में आबकारी नीति को लेकर सियासी संग्राम जारी है। भाजपाृ-आप के बीच सियासत पर संग्राम जारी है। ऐसे ...और पढ़ें

    Punjab News: पंजाब की एक्साइज पॉलिसी से एक साल में राजस्व 6100 करोड़ से बढ़कर 10 हजार करोड़ हुआ
    Punjab News: पंजाब की एक्साइज पॉलिसी से एक साल में राजस्व 6100 करोड़ से बढ़कर 10 हजार करोड़ हुआ

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सुनील जाखड़ पर पलटवार किया है और शवों पर राजनीति करने के लिए उनकी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में कोई एक्साइज घोटाला नहीं हुआ है और पंजाब की एक्साइज पॉलिसी में भी कोई भ्रष्टाचार नहीं है। लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    किसान पर जो अत्याचार किए उन्हें भूलेंगे नहीं

    पार्टी कार्यालय से एक बयान जारी कर आप ने कहा कि भाजपा नेता पंजाब की आबकारी नीति के बारे में बेबुनियाद झूठ बोलकर पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा पंजाब में लोकसभा सीट जीतने का दिवास्वप्न देख रही है। केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार ने हमारे किसानों पर जो अत्याचार किए, उन्हें पंजाब के लोग भूले नहीं हैं।

    भाजपा कर रही गुमराह

    उन्होंने कहा कि भाजपा के पंजाब नेतृत्व, जिसमें उनके प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी शामिल हैं, ने कभी भी हमारे किसानों या हमारे युवाओं के लिए आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कभी भी राज्य या लोगों के अधिकारों के लिए केंद्र के सामने पंजाब के लिए स्टैंड नहीं लिया।

    पंजाबी भाजपा और भाजपा नेताओं की सोच से अच्छी तरह परिचित हैं जिन्होंने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को पंजाब में बड़ा शून्य नजर आ रहा है, इसलिए घबराए भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ गढ़ रहे हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे।

    खबरें और भी

    राजस्व 6100 करोड़ से बढ़कर 10 हजार करोड़ हुआ

    पार्टी ने कहा कि सुनील जाखड़ जिस आबकारी नीति की बात कर रहे हैं, उससे राजस्व 6100 करोड़ से बढ़कर 10,000 करोड़ हो गया। अगर कोई भ्रष्टाचार था तो हमने राजस्व कैसे बढ़ाया? क्या सुनील जाखड़ बता सकते हैं कि 2016-17 में अकाली-भाजपा सरकार की नीति माइनस में राजस्व क्यों थी। उनकी नीति से पंजाब के खजाने को 300 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। एक साधारण व्यक्ति भी बता सकता है कि कौन सी नीति और कौन सी पार्टी भ्रष्ट है।

    यह भी पढ़ें- नन्हे सिद्धू का गृह प्रवेश... स्वागत के लिए सैकड़ों में जुटे लोग; भाई का Sidhu Moosewala की स्मारक पर टिकवाया माथा