पंजाब के किसानों का 1 सितंबर को चंडीगढ़ कूच, राशन और दवाइयां लेकर पहुंचेंगे; सात दिन तक डालेंगे डेरा
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के नेतृत्व में डेराबस्सी के किसान 1 सितंबर को राशन-दवाइयों के साथ चंडीगढ़ कूच करेंगे। वे ...और पढ़ें

डेराबस्सी ब्लॉक से किसानों का जत्था सोमवार को चंडीगढ़ में करेगा कूच। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
डेराबस्सी से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों, जीपों में रवाना होगा जत्था।
संयुक्त किसान मोर्चा का सात दिवसीय पक्का मोर्चा।
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल कर रही अगुवाई।
संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में एक से सात सितंबर तक प्रस्तावित सात दिवसीय पक्के मोर्चे को लेकर भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डेराबस्सी ब्लाॅक से किसान मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों, कारों और जीपों में राशन, दवाइयों व अन्य जरूरी सामान के साथ चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे।
मोर्चे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाकियू लखोवाल के दप्पर स्थित कार्यालय में पंजाब उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह अमलाला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चंडीगढ़ में सात दिन तक किसानों के ठहरने और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।
अमलाला ने बताया कि डेराबस्सी ब्लाॅक की ओर से सूखा राशन, चाय-पानी, जरूरी दवाइयों के साथ किसानों के ठहरने के लिए ट्राॅलियों की व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ में मोर्चा एक सितंबर से शुरू होना प्रस्तावित है, लेकिन डेराबस्सी से किसान एक दिन पहले 31 अगस्त को दोपहर दो बजे रवाना होंगे।
अमलाला ने किसान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग से भी मोर्चे में शामिल होने की अपील की। बैठक में रणजीत सिंह राणा, हरजीत सिंह भगवानपुर, जत्थेदार जगतार सिंह झरमड़ी, सुनील राणा, गुरपाल सिंह दप्पर, केहर सिंह चडियाला, गुरचरण सिंह जनेतपुर, गुलाब सिंह, हरपाल सिंह, सेवा सिंह दप्पर और जगतार सिंह दप्पर मौजूद रहे।
