Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    13 को पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच, बाइक्स-कारों के काफिले से दिखाएंगे ताकत, दिल्ली जैसे आंदोलन की तैयारी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:39 PM (IST)

    पंजाब के किसान 13 जुलाई को चंडीगढ़ कूच करेंगे, जिसमें वे अपनी मांगों को शर्ट पर प्रिंट करवाकर विरोध जताएंगे। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने चेतावनी ...और पढ़ें

    किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किया एलान।

    किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किया एलान।

    HighLights

    1. सीएम और गवर्नर के जरिए पीएम को मेमोरेंडम भेजेंगे।

    2. किसान अपनी मांगों को शर्ट पर प्रिंट करवाकर पहनेंगे।

    3. अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी, भूमि नीति पर विरोध।

    संवाद सहयोगी, मोहाली। 13 जुलाई को पंजाब के किसान भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) की नेतृत्व में मांगों को लेकर चंडीगढ़ में कूच करेंगे। फिर भी मांगें नहीं मानी तो दिल्ली जैसा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने शनिवार को यह दावा किया है।

    राजेवाल ने कहा कि इस प्रोटेस्ट मार्च में शामिल होने वाले किसान अपनी मांगों को शर्ट पर प्रिंट करवाकर पहनेंगे। सुबह 11 बजे यह किसान नेचर पार्क मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे।

    सबसे आगे बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार होंगे और उसके पीछे कारों का काफिला होगा। सेक्टर 34 के ग्राउंड में पंजाब के मुख्यमंत्री और गवर्नर के ज़रिए प्रधानमंत्री के नाम दो मेमोरेंडम भेजे जाएंगे। किसान अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी, भूमि नीति पर विरोध कर रहे हैं।