विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का शक्ति प्रदर्शन, मोर्चा स्थल पर सड़क के दोनों तरफ मार्च किया

Published: Fri, 04 Sep 2026 01:54 PM (IST)

चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया और सड़क पर मार्च निकाला। किसानों ...और पढ़ें

चंडीगढ़ बॉर्डर पर मोहाली में मार्च निकालते किसान।

चंडीगढ़ बॉर्डर पर मोहाली में मार्च निकालते किसान।

HighLights

  1. चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का शक्ति प्रदर्शन।

  2. 32 किसान जत्थेबंदियों ने 1 सितंबर से डाला है पड़ाव।

  3. सरकार की कार्रवाई न होने पर आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, मोहाली। चंडीगढ़ बॉर्डर पर डेरा जमाए बैठे पंजाब के किसानों ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन किया। सड़क के दोनों तरफ मार्च निकाला। 32 किसान जत्थेबंदियों से जुड़े किसानों ने एक सितंबर से पड़ाव डाला हुआ है। एलान है कि यह पड़ाव सात सितंबर तक रहेगा। वीरवार को किसान नेता हरविंदर सिंह लखोवाल ने वीरवार को कहा था कि तीन दिनों से चल रहे किसान मोर्चे को लेकर अभी तक न राज्य सरकार और ना केंद्र सरकार टस से मस नहीं हुई है।

किसान नेताओं ने एलान किया था शुक्रवार को 2 बजे तक सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न हुई तो किसानों की ओर से शाम 5 बजे के बाद अगले संघर्ष का एलान किया जाएगा। लखोवाल कहा था कि पंजाब के किसान संघर्ष के लिए तैयार रहे।

अभी तक मोर्चा की तारीख 7 सितंबर तक है अगर सरकार ने मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न की तो यह मोर्चा आगे भी बढ़ सकता है। यहां आने वाले हर किसान की आवाज में सरकार प्रति रोष झलकता है।