विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ बॉर्डर पर डटे किसान आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, प्रशासन के साथ 2 बजे बाद होने वाली बैठक पर नजर

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:09 PM (IST)

पंजाब के किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पर तीसरे दिन भी डटे हैं। आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ प्रशासन के साथ उनकी ...और पढ़ें

HighLights

  1. चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों का तीसरा दिन का प्रदर्शन।

  2. आज दोपहर 2 बजे प्रशासन संग अहम बैठक।

  3. बैठक के बाद किसान ले सकते हैं बड़ा फैसला।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ बाॅर्डर पर पक्का मोर्चा लगाया हुआ है। वीरवार को तीसरा दिन है और इससे मोहाली और साथ लगते चंडीगढ़ के एरिया में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कुछ ही देर में यानी दो बजे के बाद कभी भी किसानों की चंडीगढ़ प्रशासन के साथ बैठक हो सकती है। इसके बाद किसान बड़ा फैसला ले सकते हैं। पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 32 किसान संगठनों ने सात सितंबर तक आंदोलन का एलान किया हुआ है।

अलग-अलग जिलों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचे हुए हैं। चंडीगढ़ और मोहाली बॉर्डर पर 47/48 लाइट प्वाॅइंट और जगतपुरा के आसपास किसानों ने डेरा डाला हुआ है। किसानों के लिए सड़क पर लंगर बन रहा है और गर्मी से बचने के लिए कूलर तक की व्यवस्था है। राशन, गैस सिलिंडर, बिस्तर और दवा तक के इंतजाम हैं।