पंजाब कांग्रेस में बगावत? पूर्व CM चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बरकरार रखने के आलाकमान के फैसले के बाद, जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों की बै ...और पढ़ें

HighLights
राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बरकरार
जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
चन्नी आलाकमान के फैसले से कथित तौर पर नाराज
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के पार्टी आलाकमान के फैसले के दो दिन बाद कांग्रेस नेता एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।
यह घोषणा बुधवार को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की विभिन्न समितियों के एलान के साथ की गई। इस पद पर नियुक्ति न मिलने से ‘नाराज’ बताए जा रहे चन्नी बृहस्पतिवार को पूरे दिन किसी के संपर्क में नहीं आए।
यहां तक कि चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी उन्होंने पार्टी आलाकमान को बधाई तक नहीं दी है आमतौर पर यह परंपरा रही है कि नई घोषणाओं के बाद पार्टी के नेता शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।