विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब सरकार ने जगाई भक्ति की अलख, मोहाली से शुरू हुई 'हमारे राम' की सांस्कृतिक यात्रा; 12 शहरों में होगा मंचन

Published: Sat, 08 Aug 2026 01:37 PM (IST)

पंजाब सरकार ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों के प्रचार के लिए 'हमारे राम' नाटक के 41 निःशुल्क ...और पढ़ें

सीएम मान ने कहा कि अभिनेता आशुतोष राणा का रावण का किरदार का सशक्त अभिनय इस नाटक की विशेष पहचान।

सीएम मान ने कहा कि अभिनेता आशुतोष राणा का रावण का किरदार का सशक्त अभिनय इस नाटक की विशेष पहचान।

HighLights

  1. पंजाब सरकार ने 'हमारे राम' के 41 निःशुल्क मंचन शुरू किए।

  2. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

  3. आशुतोष राणा रावण के किरदार में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब सरकार ने राज्य में सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रसिद्ध रंगमंचीय प्रस्तुति हमारे राम के 12 शहरों में 41 निश्शुल्क मंचनों का आयोजन करने का फैसला किया है।

इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत शुक्रवार से मोहाली से हो चुकी है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्घाटन प्रस्तुति में दर्शकों के साथ शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त और सितंबर के दौरान आयोजित होने वाले इन मंचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म, करुणा, मर्यादा और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम पूरी तरह निश्शुल्क होंगे, ताकि समाज के हर वर्ग के लोग इस भव्य प्रस्तुति का आनंद ले सकें।

आशुतोष राणा के किरदार का सशक्त अभिनय

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा रावण के किरदार का सशक्त अभिनय इस नाटक की विशेष पहचान है। यह प्रस्तुति रामायण को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है, जिससे विशेष रूप से युवा पीढ़ी भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से सांस्कृतिक गतिविधियों के बजट में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले सरकार द्वारा 'एक शाम शिव के नाम' और श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं।

150 कलाकार दे रहे प्रस्तुति

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। करीब 150 कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत इस भव्य नाटक में आधुनिक मंच सज्जा, एलईडी दृश्य, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से आशुतोष राणा के दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

इन शहरों में होगा मंचन

  • मोहाली
  • अमृतसर
  • लुधियाना
  • जालंधर
  • फिरोजपुर
  • होशियारपुर
  • बठिंडा
  • पटियाला
  • गुरदासपुर
  • पठानकोट
  • संगरूर