Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: हाईकोर्ट ने दिव्यांग कर्मियों को सेवा के अतिरिक्त दो साल का लाभ देने वाली याचिका को किया खारिज

    Updated: Tue, 21 May 2024 10:29 PM (IST)

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिव्यांग कर्मियों को सेवा के अतिरिक्त दो साल का लाभ देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले कोर्ट ने सभी पक्षों की बात ...और पढ़ें

    हाईकोर्ट ने दिव्यांग कर्मियों को सेवा के अतिरिक्त दो साल का लाभ देने वाली याचिका को किया खारिज
    हाईकोर्ट ने दिव्यांग कर्मियों को सेवा के अतिरिक्त दो साल का लाभ देने वाली याचिका को किया खारिज

    HighLights

    1. दो कर्मियों को अतिरिक्त दो वर्ष की सेवा का लाभ देने के सिंगल बेंच के आदेश को दी थी चुनौती।
    2. खंडपीठ ने अपील खारिज करते हुए कहा कि जब पीआरटीसी ने सर्कुलर अपनाया तो देना ही होगा लाभ।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। (Punjab Hindi News) पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पीआरटीसी को झटका देते हुए सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देने वाली दो अपील खारिज कर दी हैं। दिव्यांग कर्मियों को सेवा के अतिरिक्त दो वर्ष का लाभ देने के सिंगल बेंच के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी गई थी।

    याचिका दाखिल करते हुए पीआरटीसी ने कहा था कि याचिकाकर्ता मार्च और मई 2015 में रिटायर हुए थे जबकि पीआरटीसी ने दिव्यांग कर्मियों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का लाभ देने वाला सर्कुलर 2016 में अपनाया था।

    ऐसे में इसका लाभ याचिकाकर्ताओं को नहीं दिया जा सकता है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि एक बार यदि सरकार के सर्कुलर को स्वीकार किया गया है तो इसका लाभ सभी कर्मियों को समान रूप से दिया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सुखबीर बादल ने 1984 के ताजा किए घाव, बोले- ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर कांग्रेस को न दें वोट

    सर्कुलर स्वीकार करने के आदेश में यह लिखा गया है कि इसे स्वीकार किया जा रहा है लेकिन इसे कब से प्रभावी माना जाएगा। यह नहीं। इस आधार पर हाईकोर्ट ने पीआरटीसी (PRTC) की दो अपील खारिज करते हुए कर्मियों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का लाभ जारी करने के आदेश को बरकरार रखा है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 'दो साल हो जाएंगे नहीं मिला न्याय...', संगरूर में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का छलका दर्द

    खबरें और भी