Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab IPS Transfer: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 आईपीएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 06:32 PM (IST)

    पंजाब Punjab News की भगवंत मान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। लंबे समय पोस्टिं ...और पढ़ें

    पंजाब में 22 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले।
    पंजाब में 22 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले।

    HighLights

    1. पंजाब सरकार का बड़ा फैसला
    2. 22 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार की ओर से 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादला निर्देश जारी किए गए है।

    आईपीएस नौ निहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस का चार्ज दिया गया है। वह लंबे समय पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। पंजाब सरकार के निर्देश के बाद अब आईपीएस अजय गांधी मोगा के एसएसपी होंगे।

    किसे मिला कौन सा चार्ज?

    आईपीएस एसपीएस परमार एडीजीपी कानून व व्यवस्था, धनप्रीत कौर आईजीपी लुधियाना रेंज, गुरप्रीत सिंह भुल्लर कमिश्नर पुलिस लुधियाना, मंदीप सिंह डीआईजी पटियाला रेंज, रणजीत सिंह ढिल्लों डीआईजी फिरोजपुर रेंज, राजपाल सिंह डीआईजी पीएपी टू एडं ट्रेनिंग जालंधर और अतिरिक्त तौर पर डीआईजी एनआरआई पंजाब का चार्ज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मान सरकार ने किए ताबड़तोड़ 74 अधिकारियों के तबादले

    इसके अलावा, अजय मलुजा डीआईजी एसटीएफ बठिंडा, हरचरण सिंह भुल्लर डीआईजी बठिंडा रेंज, हरजीत सिंह डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, जे इलाचियन डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, अलका मीना डीआईजी प्रसोनल पंजाब, सतिंदर सिंह डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर, हरमनबीर सिंह गिल ज्वाइंट डायरेक्टर एमआरएस पीएपी फिल्लौर, अश्वनी कपूर डीआईजी फरीदकोट रेंज, सुखवंत सिंह गिल डीआईजी इंटेलिजेंस टू, विवेकशील सोनी कमाडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर, अंकुर गुप्ता डीसीपी लॉ एंड आर्डर, शुभम अग्रवाल डीसीपी सिटी अमृतसर, आदित्या डीसीपी मुख्यालय जांलधर लगाया गया है।

    यह भी पढ़ें- IPS अविनाश पांडेय ने पीलीभीत पुलिस में किया भारी फेरबदल: दियोरिया इंस्पेक्टर को हटाया, 19 उप निरीक्षकों के तबादले