विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Hotspot List: पंजाब के आठ जिले व चंडीगढ़ भी रेड जोन में, देखें लिस्ट

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2020 06:26 PM (IST)

Coronavirus Red Orange Green Zone List संक्रमण के आधार पर पंजाब के जिलों को तीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में आठ जिले शामिल हैं। राजधानी चंडीगढ़ भी रेड जोन में है।

Coronavirus Hotspot List: पंजाब के आठ जिले व चंडीगढ़ भी रेड जोन में, देखें लिस्ट
Coronavirus Hotspot List: पंजाब के आठ जिले व चंडीगढ़ भी रेड जोन में, देखें लिस्ट

जेएनएन, चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्रालय ने Coronavirus COVID-19 संक्रमण के प्रभाव के आधार पर देशभर केे जिलों को तीन रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। रेड जोन में देशभर के 170 जिले शामिल हैं। इसमें पंजाब के आठ जिले भी हैं। इसके अलावा 207 जिलों को आरेंज जोन में रखा गया है। इसमें पंजाब के नौ जिले हैं। पंजाब के कुल 17 रेड व आरेंज जोन में हैं, जबकि पांच जिले ग्रीन जोन में । राज्य की राजधानी चंडीगढ़ भी रेड जोन में है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेड जोन में भी संक्रमण के आधार पर जिलों को दो भागों में बांटा है। पहली श्रेणी में वह जिले हैं, जहां सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में वह जिले हैं, जहां संक्रमण पर थोड़ा अंकुश लगा है। आरेंज जोन में वह जिले हैं जहां अपेक्षाकृत संक्रमण बहुत कम है, लेकिन पूरी एहतिहात बरतने की जरूरत है। पंजाब में मोहाली में सबसे ज्यादा 56 केस रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद जालंधर में 25, पठानकोट में 24 व नवांशहर में 19 मामले सामने आए हैं।

पंजाब के ये जिले हैं रेड जोन में

सर्वाधिक प्रभावित

  1. एसएएस नगर (मोहाली)
  2. एसबीएस नगर (नवांशहर)
  3. जालंधर
  4. पठानकोट

हॉटस्पॉट डिस्ट्रिक्ट विद कलस्टर

  1. मानसा 
  2. अमृतसर 
  3. लुधियाना 
  4. मोगा

नॉन हॉटस्पॉट डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टिंग केस

  1. होशियारपुर
  2. रूपनगर
  3. बरनाला
  4. फरीदकोट
  5. फतेहगढ़ साहिब
  6. संगरूर
  7. कपूरथला 
  8. पटियाला
  9. श्री मुक्तसर साहिब

पंजाब में अब तक की स्थिति

     जिला        पॉजिटिव केस  मौत

  1. मोहाली          56            2
  2. जालंधर          25            2
  3. पठानकोट       24           1
  4. नवांशहर        19           1
  5. अमृतसर        11            2
  6. लुधियाना       11            2
  7. मानसा         11            0
  8. होशियारपुर     7             1
  9. पटियाला       6           0
  10. मोगा            4           0
  11. फरीदकोट     3            0
  12. रूपनगर       3           1
  13. संगरूर        3            0
  14. बरनाला       2            1
  15. फतेहगढ़       2            0
  16. कपूरथला     2            0
  17. मुक्तसर        1            0
  18. गुरदासपुर    1        0

    कुल            191      13

यह भी पढ़ें: कोरोना पर केंद्र की सूची: Red zone में हरियाणा के 6 जिले, 4 बड़े प्रकोप वाली श्रेणी में, देखें लिस्‍ट 

यह भी पढ़ें: मेरा दिल नहीं लग रहा, पत्नी को लाने जा रहा हूं, मुझे न रोका जाए..., युवक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: गेहूं खरीद के लिए कूपन की मारामारी, E-Pass के लिए Ola के साथ टाईअप 

यह भी पढ़ें: कोरोना की जंग में मुस्तैदी: महिला पुलिस खिला रही खाना, पुरुष जवान नाकों पर तैनात