Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में अब कार्यरत शिक्षकों के लिए भी PSTET अनिवार्य, 7 मार्च को होगी विशेष परीक्षा; जानें क्या हैं शर्तें

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 11:47 AM (IST)

    पंजाब में अब शिक्षक बनने और बने रहने के लिए पीएसटीईटी पास करना अनिवार्य होगा। कार्यरत शिक्षक जिन्होंने अभी तक टीईटी पास नहीं किया है, उन्हें 7 मार्च 2 ...और पढ़ें

    पंजाब में अब कार्यरत शिक्षकों के लिए भी PSTET अनिवार्य (प्रतीकात्मक फोटो)

    पंजाब में अब कार्यरत शिक्षकों के लिए भी PSTET अनिवार्य (प्रतीकात्मक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। अब पंजाब में शिक्षक बनना है तो पंजाब स्टेट टीचर्स पात्रता टैस्ट (पीएसटीईटी) पास करना अनिवार्य होगा। सिर्फ नई भर्ती ही नहीं, बल्कि जो शिक्षक पहले से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं और अब तक पीटीईटी या टीईटी पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी विशेष परीक्षा देकर पात्रता साबित करनी होगी। यदि निर्धारित अवसरों में परीक्षा क्लियर नहीं हुई, तो सेवा पर भी असर पड़ सकता है।

    स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वे शिक्षक, जिनकी सेवा शर्तें टीईटी उत्तीर्ण करने से जुड़ी हैं और जिन्होंने अब तक वैध टीईटी पास नहीं किया है, उन्हें विशेष पंजाब स्टेट टीचर पात्रता टेस्ट (पीएसटीईटी) देना होगा। यह विशेष परीक्षा 7 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

    विभाग के अनुसार पात्र शिक्षकों को तीन वर्षों में अधिकतम चार मौके दिए जाएंगे। यदि इसके बावजूद शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो उनकी सेवा पर कार्रवाई हो सकती है। यानी स्पष्ट संदेश है टीचर बने रहना है तो पीएसटीईटी पास करना ही होगा।

    अधिसूचना के मुताबिक ईटीटी, बीएड, हेडमास्टर हेडमिस्ट्रेस और ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों की श्रेणी में आने वाले वे सभी शिक्षक, जिनके लिए टीईटी सेवा की अनिवार्य शर्त है, इस विशेष परीक्षा के दायरे में आएंगे।हालांकि, जिन शिक्षकों ने पहले ही वैध टीईटी पास कर रखा है, उन्हें इस परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं होगी।

    यह निर्णय वर्ष 2025 में केंद्र सरकार की ओर से संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत जारी जीएसआर 163-164, 196-197 और 198-199 संशोधनों के बाद लिया गया है। राज्य सरकार ने इन संशोधनों के अनुरूप अपने सेवा नियमों में बदलाव करते हुए पात्र शिक्षकों को एक अतिरिक्त अवसर देने का प्रावधान किया है।

    परीक्षा का पैटर्न
    विशेष पीएसटीईटी पूरी तरह वस्तुनिष्ठ होगी।
    कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
    कुल अंक: 100
    अवधि: 2 घंटे
    नेगेटिव मार्किंग: नहीं

    विभाग ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर परीक्षा तिथि और पैटर्न की जानकारी दी है। पात्र शिक्षक विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.ssapunjab.org पर नियमित रूप से विजिट करें।

    शिक्षा विभाग का कहना है कि इस कदम से शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और स्थिरता सुनिश्चित होगी। साफ है—अब शिक्षक बनने और बने रहने के लिए पीएसटीईटी पास करना अनिवार्य शर्त बन चुका है।

    खबरें और भी