Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कै. अमरिंदर, मनप्रीत बादल, परनीत कौर... पंजाब में ये दिग्गज 'हाथ' छोड़ थाम चुके हैं 'कमल', देखें लिस्ट

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 04:11 PM (IST)

    Punjab Lok Sabha election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। ऐसे में पंजाब के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जा ...और पढ़ें

    Punjab Lok Sabha election: पंजाब में ये दिग्गज 'हाथ' छोड़ थाम चुके हैं 'कमल', देखें लिस्ट
    Punjab Lok Sabha election: पंजाब में ये दिग्गज 'हाथ' छोड़ थाम चुके हैं 'कमल', देखें लिस्ट

    HighLights

    1. भाजपा में शामिल हो जाने से पार्टियों के सामने नई चुनौतियों उभर कर आ रही हैं
    2. परनीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू का भाजपा ज्वाइन करना कांग्रेस के लिए उचित संकेत नहीं है
    3. अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर साल 2022 में भाजपा का दामन थामा था

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। AAP and Congress leaders joining BJP: पंजाब की सियासत में इन दिनों बड़े फेर-बदल देखे जा रहे हैं। आप और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल हो जाने से पार्टियों के सामने नई चुनौतियों उभर कर आ रही हैं। कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के जाने के बाद से ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का पार्टी बदलने का क्रम जारी है।

    लोकसभा चुनाव से पहले परनीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू का भाजपा ज्वाइन करना कांग्रेस के लिए उचित संकेत नहीं है। राजनीति में नेताओं के दल-बदल के इसी क्रम में आइए जानते हैं किन कद्दावर राजनीतिज्ञों ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर साल 2022 में भाजपा का दामन थामा था। इसी के सात उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) का भी भाजपा में विलय कर लिया था। उस दौरान उनके कई साथी भी भाजपा में शामिल हुए थे।

    मनप्रीत बादल

    पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल (Manpreet Badal) ने साल 18 जनवरी, 2023 को कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने पंजाब के प्रति कांग्रेस के भीतर 'निराशाजनक' रवैया और नेतृत्व के भीतर व्याप्त गुटबाजी करार दिया।

    खबरें और भी

    परनीत कौर

    पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से सांसद परनीत कौर (Praneet Kaur) ने 14 मार्च, 2024 को भाजपा ज्वाइन की। मौजूदा वक्त में कहा जा रहा है कि वह पटियाला से भाजपा की प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगी। इसे लेकर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह जरूर पटियाला से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा था कि पटियाला उनका घर है।

    रवनीत सिंह बिट्टू

    गई 27 मार्च को कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) बुधवार को कांग्रेस से अपना दशकों पुराना नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब से बहुत लगाव है। यह कदम उच्च जोखिम वाले लोकसभा चुनावों से पहले आया है। गौरतलब है कि रवनीत सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

    सुशील कुमार रिंकू

    सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) वर्ष 2017 से 2022 तक जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार शीतल अंगुराल से ही हार गए थे।

    तारीख 14 जनवरी, 2023 को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodho Yatra) के दौरान पूर्व सांसद संतोख चौधरी का हृदयघात से निधन हो गया था। के बाद जालंधर लोकसभा सीट (Lok Sabha Chunav 2024) पर उपचुनाव से ठीक पहले सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस को छोड़कर 5 अप्रैल, 2023 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    यह भी पढ़ें- Preneet Kaur Profile: कैसे शुरू हुई महारानी के सियासी सफर की शुरुआत, कांग्रेस के बाद अब BJP से शुरू करेंगी पारी