Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चंडीगढ़ में 'आप' का बवाल, हरपाल चीमा सहित कई नेता हिरासत में लिए गए

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 03:16 PM (GMT+05:30)

    Arvind Kejriwal Arrest दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता और पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीम ...और पढ़ें

    Arvind Kejriwal Arrest: हिरासत में लिए गए पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह,
    Arvind Kejriwal Arrest: हिरासत में लिए गए पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह,

    पीटीआई, चंडीगढ़। Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता और पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया।

    पंजाब में दिख रहा आक्रोश

    कार्यकर्ताओं के बीच भारी रोष नजर आ रहा है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में भी आप कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। वहीं कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ आम आदमी पार्टी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। 

    कल हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी

    बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अरेस्ट किया गया। मुख्यमंत्री को आबकारी नीति मामले में अरेस्ट किया गया। जिसके बाद से पंजाब समेत देश भर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं में रोष दिखा। कार्यकर्ता पंजाब से लेकर चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच तमाम नेताओं ने ईडी और भाजपा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 

    भाजपा को सता रहा डर: हरपाल सिंह चीमा

    पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीते दिन केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक्स पर पोस्ट किया कि ईडी द्वार केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। यह तानाशाही शासन संवैधानिक मानदंडों का मखौल उड़ा रहा है और हर तरह से विपक्ष को ध्वस्त करके लोकतंत्र की भावना की हत्या कर रहा है। यह भाजपा के डर को दर्शाता है और आज की कार्रवाई भाजपा के अंत की शुरुआत है।