यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Transfer News: पंजाब में 36 IAS और PCS अफसरों के हुए तबादले, अमनदीप कौर बनीं गृह विभाग की विशेष सचिव
पंजाब सरकार ने मंगलवार को 36 आइएएस और पीसीएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। डीएस मांगट को पटियाला के कमिश्नर के अलावा सेक्रेटरी लोकपाल का चार्ज भी दिया गय ...और पढ़ें

HighLights
- मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह को मोगा नगर निगम का आयुक्त भी नियुक्त किया गया
- फाजिल्का की डीसी सेनु दुग्गल को अबोहर नगर निगम का कमिश्नर का चार्ज दिया गया
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को 36 आइएएस और पीसीएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। डीएस मांगट को पटियाला के कमिश्नर के अलावा सेक्रेटरी लोकपाल का चार्ज भी दिया गया है। अमृत कौर गिल जो मंडी बोर्ड में सेक्रेटरी हैं, उन्हें स्पेशल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर लगाया गया है।
मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह को मोगा नगर निगम का आयुक्त भी नियुक्त किया गया है। फाजिल्का की डीसी सेनु दुग्गल को अबोहर नगर निगम का कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। मनीष कुमार जो इस समय एसटीसी हैं उन्हें साथ ही मुख्य प्रशासक गमाडा लगाया गया है।
कंचन को एडीसी पटियाला बनाया गया
अमनदीप कौर गृह विभाग में विशेष सचिव होंगी। आदित्य को पटियाला नगर निगम में कमिश्नर लगाया गया है। कमल कुमार गर्ग जो मिल्कफेड के एमडी हैं उन्हें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। अंकुर जीत सिंह को एडीसी जर्नल पठानकोट लगाया गया है।
उनके पास पठानकोट नगर निगम का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। कंचन को एडीसी पटियाला लगाया गया है।
खबरें और भी