विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: भ्रष्टाचार के आरोप से प्रशासनिक अधिकारियों पर गिरी गाज, एजेंसियों के जांच में हो रहे खुलासे

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Published: Mon, 11 Sep 2023 04:00 AM (IST)

भ्रष्टाचार और क्राइम के मामलों में फंसे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बड़ी चुनौती बन रहे है। कई मामलों में विजिलेंस ...और पढ़ें

केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही है कई मामलों में अधिकारियों से पूछताछ (फाइल फोटो)
केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही है कई मामलों में अधिकारियों से पूछताछ (फाइल फोटो)

चंडीगढ़,रोहित कुमार। भ्रष्टाचार और क्राइम के मामलों में फंसे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बड़ी चुनौती बन रहे है। कई मामलों में विजिलेंस, पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। विजिलेंस की ओर से मामले तो दर्ज किए गए लेकिन आरोपितों को न तो गिरफ्तार किया गया न ही पूछताछ आगे बढ़ सकी। कई आरोपित मामले दर्ज होने के बाद विदेश भाग गए। बर्खास्त अधिकारियों को अदालत से भगौड़ा करार दिया जा चुका है। केंद्रीय एजेंसियां भी कई मामलों में राज्य के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
बर्खास्त एआइजी राजजीत सिंह बाद अब ढिल्लों भाईयों की हत्या के मामले में बर्खास्त किया गया इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भी पुलिस के गले की फांस बन गया है। पुलिस महकमे से बर्खास्त किए जा चुके इन अधिकारियों को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। ड्रग्स व भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब पुलिस से बर्खास्त किए गए एआइजी राजजीत सिंह पिछले पांच माह से ज्यादा समय से फरार चल रहा है।
राजजीत के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस से लेकर एलओसी जारी किया जा चुका है। उधर ढिल्लों भाईयों की हत्या के मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को गिरफ्तार करने में भी पुलिस अभी तक सफल नहीं हो सकी है। नवदीप को बीते सप्ताह ही पुलिस के बर्खास्त किया गया था।

नवदीप सिंह सहित तीन पुलिस अधिकारियों पर दो भाईयों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी व खाद्य व आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।राकेश सिंगला के विदेश चले जाने की जानकारी है।

वहीं बहुचर्चित अमरुद घोटाले में पंजाब के दो आइएएस अधिकारियों की पत्नियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की ओर से मामला तो दर्ज किया गया लेकिन न तो उन्हें गिरफ्तार किया गया और न ही किसी तरह की पूछताछ की गई। पंजाब स्टेट इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कार्पोरेशन प्लाट घोटाले मामले में आइएएस नीलिमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया लेकिन किसी तरह की जांच आगे नहीं बढ़ी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।