Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: CM मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात, बढ़ाया हौसला, बोले- केंद्र ने पेरिस जाने की नहीं दी अनुमति

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 09:47 PM (GMT+05:30)

    Punjab News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर बात की। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही कहा कि हॉकी में ...और पढ़ें

    Punjab News: CM मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात।
    Punjab News: CM मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात।

    HighLights

    1. पंजाब इस मैच के दौरान हॉकी के नायकों के साथ होगा।
    2. उम्मीद जताई कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सफलता की नई कहानी लिखेगी।
    3. अब टीवी स्क्रीन पर लाइव देखना पड़ेगा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन करके पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि वे पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी तरह पता होने के बावजूद, राजनीतिक कारणों से मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह मैच के दौरान भारतीय हॉकी टीम के साथ रहना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें टीवी स्क्रीन पर लाइव देखना पड़ेगा।

    सफलता की नई कहानी लिखेगी टीम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही मुझे अनुमति देने से इनकार किया गया है, लेकिन पूरा देश और खास तौर पर पंजाब इस मैच के दौरान हॉकी के नायकों के साथ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सफलता की नई कहानी लिखेगी।

    हॉकी टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पदक लेकर घर लौटने वाली हॉकी टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा। खेल के कुछ तकनीकी पहलुओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत को सलाह दी कि वे टीम के सेंटर में स्थित उन जगहों पर ध्यान दें, जहां से हाल ही के मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अधिक पास दिए गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab News: मेंटल हेल्‍थ एक्‍ट के तहत मनोरोगियों के लिए नहीं ग्रुप होम का इंतजाम, HC ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब