विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाला सिमरनजोत सिंह संधू गिरफ्तार, विदेशों में भी कई मामलों में है वांछित

Updated: Sat, 10 Aug 2024 10:00 PM (IST)

Punjab News पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत में ड्रग्स और हथियार की तस्करी करने वाला सिमरनजोत सिंह संधू को ...और पढ़ें

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिमरजोत सिंह संधू गिरफ्तार।
Punjab News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिमरजोत सिंह संधू गिरफ्तार।

HighLights

  1. मोगा पुलिस के पास एक एफआइआर दर्ज थी।
  2. मनदीप सिंह का नाम सामने आया था।
  3. मनदीप और संधू के रिश्तों का पता चला।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने विदेश से भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित सिमरनजोत सिंह संधू भारत ही नहीं दूसरे देशों की पुलिस को भी अलग-अलग मामलों में वांछित है।

आईजी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मोगा पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ ज्वाइंट आपरेशन में आरोपित को गिरफ्तार किया है। संधू बटाला के पास गांव गोखूवाल का रहने वाला है। गिल ने बताया कि मोगा पुलिस के पास एक एफआइआर दर्ज थी। जिसमें अमेरिका में बैठे मनदीप सिंह का नाम सामने आया था।

मनदीप और संधू के बीच रिश्ते

जांच में पुलिस को मनदीप और संधू के रिश्तों का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि 1988 में आरोपित के अभिभावक जर्मनी चले गए थे। 2002 में संधू भी जर्मनी चला गया। वहां पर आरोपित ने टैक्सी चलाने का काम शुरू किया। इसके बाद वह नशे की सप्लाई करने लगा।

बच कर भारत में दाखिल हो गया

आरोपित ने अपना एक नेटवर्क तैयार किया। जर्मनी में आरोपित के खिलाफ 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी का मामला भी दर्ज है जो 2020 में इससे खिलाफ दर्ज किया गया। जर्मन पुलिस की ओर से इंटरपोल की सहायता से आरोपित के पास एलओसी जारी की गई थी।

लेकिन आरोपित एलओसी से बच कर भारत में दाखिल हो गया। भारत आकर उसे पता चला कि जर्मन पुलिस उसका पीछा कर रही है। शुरुआत में तो वह अपने गांव गया, लेकिन बीते 8 महीनों से पुलिस से बचता घूम रहा है।

आरोपित को जर्मनी पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा

सिमरनजोत भारत में अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था। गिल ने कहा कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस जिस जिले की पुलिस को आरोपित वांछित होगा। पूछताछ के लिए सुपुर्द किया जाएगा। गिल ने कहा कि भारत में जांच पूरी होने के बाद आरोपित को जर्मनी पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।