Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: ताले नहीं, तिरपाल लगाकर किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को किया बंद, 15 दिनों से अड़े हैं अपनी मांगों पर

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 04:36 PM (IST)

    Punjab News किसान अपनी मांगों पर 15 दिनों से अड़े हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा पर 15 दिनों से धरना पर बैठे हैं। किसानों की मांग है कि टोल टैक्स को कम किया ...और पढ़ें

    Punjab News: किसानों ने टोल प्लाजा के कैबिन को तिरपाल से दिया ढक।
    Punjab News: किसानों ने टोल प्लाजा के कैबिन को तिरपाल से दिया ढक।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक हजार से अधिक किसान रविवार को जमा हुए। दोपहर दो बजे के बाद किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा में ताला जड़ने आए हैं। टोल प्लाजा पर किसान एसडीएम के आने का इंतजार कर रहे हैं। किसान टोल के बढ़े रेटों को लेकर पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

    धरना के चलते रोजाना हजारों वाहन बिना टोल टैक्स दिए ही निकल रहे हैं। किसानों की मांग है कि टोल टैक्स को कम किया जाए। किसानों ने ब्रेकिंग ताले नहीं, बल्कि तिरपाल लगाकर लाडोवाल टोल प्लाजा को बंद कर दिया।

    कैबिन को तिरपालों से ढक दिया

    पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को लाडोवाल टोल प्लाजा के कैबिन को ताला लगाने की बात कही थी, लेकिन रविवार दोपहर को ताला लगाने की जगह कैबिन को तिरपालों से ढक दिया। क्योंकि ताले लगाने की जगह नहीं थी।

    टोल टैक्स को कम करने की मांग

    इस दौरान एक हजार से अधिक किसान एकत्रित हुए थे। किसान टोल के बढ़े रेटों को लेकर पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, जिसके चलते रोजाना हजारों वाहन बिना टोल टैक्स दिए ही निकल रहे हैं। किसानों की मांग है कि टोल टैक्स को कम किया जाए।

    खबरें और भी

    शंभू बॉर्डर पर हाईटेक जिंदगी जी रहे किसान

    बता दें कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बिजली की समस्या का तोड़ निकाल लिया है। धरनास्थल के टेंटों के बीच लगाए सोलर पैनल, टैंटों व ट्रालियों में एसी, कूलर व डिश लगाकर टेलीविजन से हाइटेक जिंदगी जी रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: विदेश बैठे आतंकी लखबीर गिरोह के पांच शूटर गिरफ्तार, सीमा पार से हथियार-नशीले पदार्थों की तस्करी, अमृतपाल से है खास संबंध