Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: सीएम मान की शिअद ने की निंदा, कहा- मुख्यमंत्री का अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक शरण देना निंदनीय

    By Rohit KumarEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 10:31 PM (IST)

    शिअद ने अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक शरण देने के लिए मुख्यमंत्री मान की निंदा की है। शिअद ने कहा कि इससे पंजाब सरकार केंद्रीय एजेंसियों के साथ सुप्रीम ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री का अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक शरण देना निंदनीय
    मुख्यमंत्री का अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक शरण देना निंदनीय

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक शरण देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा की है। शिअद नेताओं ने कहा कि इससे पंजाब सरकार केंद्रीय एजेंसियों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट से टकराव की स्थिति में आ गई है। 

    केजरीवाल ने दूसरे राज्य में ली शरण

    पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा देश के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचने के लिए दूसरे राज्य में शरण लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्टीकरण देना होगा कि वह दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले में अपने बास अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रोकने के लिए राज्य की मशीनरी और पंजाब पुलिस का उपयोग क्यों कर रहे हैं?

    केजरीवाल घोटाले के असली सरगना हैं

    कलेर ने केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि अगर वह पाक-साफ है तो वह लोगों को बताएं कि वह बार-बार प्रवर्तन निदेशालय से क्यों भाग रहे हैं। एजेंसी की पूछताछ के लिए खुद पेश क्यों नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि केजरीवाल शराब घोटाले में पूछताछ का सामना नहीं कर सकते, क्योंकि वह इस घोटाले के असली सरगना हैं।

    उन्होंने केजरीवाल से होशियारपुर में विपासना सत्र में भाग लेने जैसे घटिया बहाने पेश करने से गुरेज करने के लिए कहते हुए कहा जब आप दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले में सलाखों के पीछे डाल दिए जाने के बाद आपको अलग-थलग होकर अपने कार्यों पर विचार करने का काफी समय मिलेगा।

    खबरें और भी