Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, नौबत हाथा-पाई तक आई, जानिए पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 04:26 AM (IST)

    पंजाब विधान सभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। बात तू-तू-मै-मै तक पहुंच गई। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक आम ...और पढ़ें

    विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, नौबत हाथा-पाई तक आई
    विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, नौबत हाथा-पाई तक आई

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। पंजाब विधान सभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। बात तू-तू-मै-मै तक पहुंच गई। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने डट गए। जिसे देखते हुए स्पीकर को हाउस 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। जिसके बाद स्थिति और भी विकट हो गई जब दोनों दलों के विधायक आमने-सामने हो गए और बात हाथा-पाई तक पहुंच गई। 

    जालंधर उत्तरी के विधायक जूनियर अवतार हैनरी आप के विधायकों को शांत करवा रहे थे तभी फाजिल्का के आप विधायक नरेंदर पाल सिंह ने तैश में आ गए। इस दौरान मुख्यमंत्री और बाजवा दोनों ही सदन में मौजूद थे। शून्य काल के दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने मुद्दा उठाया कि जालंधर वेस्ट के आप विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि जालंधर से आप सांसद सुशील रिंकू के परिवार के कुछ सदस्य ड्रग्स मामले में लिप्त है। 

    शून्य काल में उठे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हैं, एक दूसरे के खिलाफ मनमुटाव चलता रहता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हाईकमान को आपके (बाजवा) के खिलाफ एक पत्र लिखा था। जिसमें तस्करों के बीच नाम आ रहा था। उसका क्या करें। जिस पर बाजवा ने चुनौती देते हुए कहा, जो होता है वह कर लो। 

    मुख्यमंत्री ने कहा, पहले चुनौती दे देते है और बाद में शिकायतें करते फिरते है। इस गहमा-गहमी के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजवा उन्हें तू-तू कह कर संबोधित कर रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा तीसरी बार जब यह कहा गया, उसके बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मामले को शांत करने के लिए वेल में गए। तब तक आप के विधायक भी बोलते हुए वेल में पहुंच गए। 

    खबरें और भी

    स्पीकर द्वारा बार चेतावनी देने के बावजूद विधायक आमने-सामने डट गए। जिसे देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसके बावजूद विधायक आमने-सामने डटे रहे। एक बारंगी स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई थी जब फाजिल्का के विधायक नरेंदर पाल सिंह जूनियर अवतार हैनरी पर गुस्सा हो गए। जिस पर हैनरी गुस्सा हो गए। 

    इस दौरान दोनों दलों के विधायक एक दूसरे को चुनौती देते नजर आए। एक बार तो आप विधायकों ने बाजवा पर यह भी आरोप लगा दिए कि उन्होंने गाली दी। हालांकि यह मामला ज्यादा तूल नहीं पकड़ा। सदन की कार्यवाही पुन: शुरू होने के बाद दोनों दल शांत हुए। बता दें कि इससे पहले बजट सत्र के दौरान भी बाजवा और मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए थे।