Punjab Nikay Chunav Result 2026 Live: निकाय चुनाव में चला AAP का जादू, 800 से अधिक सीटों पर कब्जा
Punjab Civic Poll Result 2026 LIVE Updates: पंजाब निकाय चुनाव के काउंटिंग लगभग समाप्त होने वाली है। आम आदमी पार्टी ने दोपहर बाद तक घोषित चुनाव में 197 ...और पढ़ें
-1780028718297_m.webp)
Punjab Local Body Election Result 2026 Live: पंजाब निकाय चुनाव में आप की प्रचंड जीत
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़।Punjab Local Body Election Result 2026 Live: पंजाब के निकाय चुनाव रिजल्ट ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का आधार काफी मजबूत है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही आठ नगर निगम,75 नगर काउंसिल और 19 नगर पंचायत के लिए 26 मई को हुए मतदान की मतगणना शुरू हुई। चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शुरु से ही बढ़त बनाकर रखी और यह बढ़त शाम पांच बजे तक भी जारी रही।
पंजाब राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी ने विधानसभा 2027 का सेमीफाइनल कहे जा रहे इन चुनावों में दूसरी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। आप ने ढ़ाई गुणा से भी अधिक सीटों के अंतर से दूसरे नंबर की कांग्रेस पार्टी को पीछे छोड़ दिया। जानकारी अनुसार आप ने दोपहर बाद तक घोषित चुनाव में 1977 सीटों में से 832 पर शानदार जीत हासिल की है।