विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: स्वतंत्रता संग्रामियों की पेंशन बढ़कर हुई 11 हजार प्रति माह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लिया फैसला

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 18 Jul 2023 08:34 PM (IST)

स्वतंत्रता संग्रामियों की पैंशन 9400 रुपए प्रति महीना से बढ़ा कर 11000 हजार रुपए प्रति महीना करने का फैसला किया ...और पढ़ें

स्वतंत्रता संग्रामियों की पेंशन बढ़कर हुई 11 हजार प्रति माह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लिया फैसला
स्वतंत्रता संग्रामियों की पेंशन बढ़कर हुई 11 हजार प्रति माह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लिया फैसला

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वतंत्रता संग्रामियों की पैंशन 9400 रुपए प्रति महीना से बढ़ा कर 11000 हजार रुपए प्रति महीना करने का फैसला किया है। फैसला आगामी 1 अगस्त, 2023 से लागू होगा। चीमा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्रामियों की पैंशन में बढ़ोतरी करने संबंधी स्वतंत्रता संग्रामी कल्याण विभाग से प्राप्त प्रस्ताव पर विचार करने के बाद विभाग की तरफ से इस कार्य के लिए जरुरी सालाना बजट को मंजूरी दी गई है।

545 लाभार्थियों को होगा फाएदा

उन्होंने कहा कि इस फैसले से 545 लाभार्थियों, जिनमें खुद स्वतंत्रता संग्रामी, मृतक स्वतंत्रता संग्रामियों की विधवाएं या अविवाहित और बेरोजगार लड़कियां और लड़के शामिल हैं, को प्रत्यक्ष तौर पर फायदा होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि संबंधित प्रशासनिक विभाग के प्रस्ताव अनुसार वित्त विभाग की तरफ से मार्च 2020 में लिए फैसले के अंतर्गत 1 अप्रैल, 2021 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान राशि 7500 रुपए से बढ़ा कर 9400 रुपए करने का फैसला किया गया था।

11 हजार होगी पेंशन 

उन्होंने कहा कि अब बढ़ी हुई महंगाई के मद्देनजर इसको बढ़ा कर 11000 रुपए प्रति महीना करने का फैसला लिया गया है। चीमा ने कहा कि हमें अपने उन योद्धाओं पर गर्व है जिनके कारण देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में योगदान डालने वालों में पंजाबियों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि चाहे हम उन देश भगतों के बलिदानों का मूल्य नहीं चुका सकते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।