Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Police की AGTF को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान स्थित आतंकी रिंदा के छह सहयोगियों को दबोचा

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 04:33 PM (IST)

    पंजाब पुलिस AGTF ने मोहाली पुलिस के सहयोग से जॉइंट ऑपरेशन चलाया जिसमें उन्हें आईएसआई समर्थित पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह उर् ...और पढ़ें

    Punjab Police की AGTF ने पाकिस्तान स्थित आतंकी रिंदा के छह सहयोगियों को गबोचा
    Punjab Police की AGTF ने पाकिस्तान स्थित आतंकी रिंदा के छह सहयोगियों को गबोचा

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF ) को आज बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पंजाब पुलिस ने मोहाली पुलिस (Mohali Police) के सहयोग से जॉइंट ऑपरेशन चलाया, जिसमें उन्हें आईएसआई समर्थित, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा (Gangster Turned Terrorist Rinda) के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

    Double Murder में शामिल है आरोपित

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक अप्रैल 2023 में पटियाला में दोहरे हत्याकांड में शामिल था और तब से फरार है। पंजाब पुलिस ने इनके पास से 5 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। DGP ने बताया कि पंजाब पुलिस की ऑर्गनाइज क्राइम के खिलाफ निरंतर मुहिम चली है और इसमें सीएम भगवंत मान का भी साथ मिला है।