विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़; पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Tue, 29 Jul 2025 02:34 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जो ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए प्रयोग की गई प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रस्तुति के लिए प्रयोग की गई प्रतीकात्मक तस्वीर

पीटीआई, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन में सीमा पार हथियार तस्करी के एक गिरोह को पकड़ा। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान में बैठे एक अपराधी के इशारे पर काम कर रहा था।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह तस्कर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों की खेप लेने के बाद उसे डिलीवर करने जा रहा था। तभी अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे धर दबोचा।

तस्कर का है पाकिस्तान कनेक्शन

पुलिस ने उसके पास से 5 पिस्तौलें (2 x 9MM, 2 x .30 बोर, 1 x .32 बोर) बरामद कीं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह तस्कर पाकिस्तान के एक तस्कर के संपर्क में था। ये हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों को देने की योजना थी, ताकि इलाके में शांति भंग की जा सके। पुलिस ने अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में मामला दर्ज किया है। इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसके कनेक्शनों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।