Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब पुलिस ने किया गैंगस्टर्स के फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का खुलासा, UP के CM सिटी गोरखपुर का कनेक्शन जुड़ा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:08 AM (IST)

    पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का कनेक्शन सामने आया है। इंडोनेशिया से डिपोर्ट ह ...और पढ़ें

    इंडोनेशिया से भारत लाए गए गैंगस्टर जोबन बिल्ला से पूछताछ में बड़ा खुलासा।

    इंडोनेशिया से भारत लाए गए गैंगस्टर जोबन बिल्ला से पूछताछ में बड़ा खुलासा।

    HighLights

    1. गैंगस्टर जोबन बिल्ला का फर्जी पासपोर्ट गोरखपुर में बना।

    2. डोनी बल ने बिल्ला को गोरखपुर भेजा था फर्जी पासपोर्ट के लिए।

    3. कार्रवाई तेज होने के बाद गैंगस्टरों ने फोन का इस्तेमाल बंद किया।

    संदीप खत्री, मोहाली। इंडोनेशिया से डिपोर्ट होकर भारत लाए गए गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला से पूछताछ में पंजाब पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश (यूपी) के सीएम सिटी गोरखपुर का कनेक्शन जुड़ा है।

    सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर डोनी बल ने बिल्ला को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर भेजा था, जहां उसके एक करीबी के माध्यम से दीपू नाम से उसका फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया गया। जांच एजेंसियां अब उसकी पहचान कर तलाश में जुट गई हैं।

    पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने इस मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ को पत्र लिखकर गोरखपुर में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

    एजेंसियों का मानना है कि बिल्ला की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में यह भी सामने आ सकता है कि इसी नेटवर्क के जरिए अन्य गैंगस्टरों के पासपोर्ट कैसे तैयार किए गए और उन्हें विदेश भेजने में किसने मदद की।

    सूत्र बताते हैं कि डोनी बल और जोबन बिल्ला की दोस्ती अमृतसर जेल में हुई थी। दोनों एक साथ बंद रहे थे, जिसके बाद बिल्ला डोनी बल के लिए काम करने लगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जोबन बिल्ला के खिलाफ चार हत्या समेत 25 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    फिलहाल, जोबन बिल्ला अमृतसर पुलिस की हिरासत में है। उससे मई 2023 में अमृतसर के साथियाला गांव में हुए जरनैल सिंह हत्याकांड में पूछताछ की जा रही है। रिमांड पूरा होने के बाद मोहाली पुलिस भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर वर्ष 2023 में बलौंगी में हुई फायरिंग के मामले में पूछताछ करेगी।

    खबरें और भी

    इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के बाद विदेश में छिपे डोनी बल, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ समेत कई गैंगस्टरों ने फोन का इस्तेमाल लगभग बंद कर दिया है। पिछले एक महीने से रंगदारी के लिए आने वाली काल में भी कमी आई है, जिसे जांच एजेंसियां बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव का असर मान रही हैं।

    जोबन बिल्ला को 25 जुलाई को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अमृतसर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।