Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: आम आदमी पार्टी ने अपने विभिन्न विंग के प्रधान पर जनरल सेक्रेटरी का किया एलान, जारी की सूची

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:17 PM (IST)

    Aam Admi Party ने अपने प्रांतीय और विभिन्न विंग के पदाधिकारी का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार सुरेश गोयल (Suresh Goyal) पार् ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने अपने विभिन्न विंग के प्रधान पर जनरल सेक्रेटरी का किया एलान
    आम आदमी पार्टी ने अपने विभिन्न विंग के प्रधान पर जनरल सेक्रेटरी का किया एलान

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने अपने प्रांतीय और विभिन्न विंग के पदाधिकारी का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार सुरेश गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे ।जबकि देवेंदर सिंह लाडी ,अमरीक सिंह बलजिंदर कौर तुंग वाली जगतार संघेरा, बारी सलमानी, करनाल सराय जस्टिस जोरा सिंह, जेपी सिंह को संयुक्त सचिव लगाया गया है। 

    ये होंगे अध्यक्ष

    शिव करण सिंह चेची बीसी के प्रांतीय प्रधान होंगे ,डॉ संजीव गौतम डॉक्टर विंग ,स्वर्ण सिंह सांपला पूर्व कर्मचारी विंग, मनजीत सिंह घुम्मन एक्स सर्विसमैन विंग, आरपीएस मल्होत्रा इंटेलेक्चुअल विंग, जगतार सिंह दयालपुरा किसान विंग ,एडवोकेट दिनेश चढ़ा लीगल विंग ,जॉर्ज सोनी माइनॉरिटी विंग, कुलवंत सिंह पंडोरी एससी विंग, मनजिंदर सिंह लालपुरा यूथ विंग और विक्की गनौर खेल विंग के प्रांतीय प्रधान होंगे।

    इसके अलावा नील गर्ग ट्रेडिंग विंग, कुलवंत बाजीगर विमुक्त जाति विंग, प्रीति मल्होत्रा महिला विंग ,यशपाल चौहान स्वर्णकार र्विंग के प्रांतीय प्रधान होंगे जबकि हरजिंदर सिंह सींचेवाल बी सी विंग, हरमंदिर सिंह बराड़ एक्स एम्पलाई विंग ,धर्मेंद्र लांबा इंटेलेक्चुअल विंग, रविंद्र सिंह लीगल विंग ,अब्दुल कादिर माइनॉरिटी विंग ,जरनैल नागपाल एससी विंग ,इंद्रजीत मान यूथ विंग राजवंत सिंह स्पोर्ट्स विंग, विनीत वर्मा ट्रेड विंग, नीतू वोहरा महिला विंग, हरकिशन सेठ स्वर्णकार संघ के महासचिव होंगे।