Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: आप पार्टी ने नियुक्त किए 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, जानिए लिस्ट में किन नेताओं के नाम शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:39 PM (GMT+05:30)

    Punjab Politics आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा के 14 हलकों के लिए हलका प्रभारियों की नियुक्त कर दिया है। आई लिस्ट के मुताबिक नामों की अगर बात करें त ...और पढ़ें

    आप पार्टी ने नियुक्त किए 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी। फाइल फोटो
    आप पार्टी ने नियुक्त किए 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आप पार्टी ने नियुक्त किए 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी
    2. तरनतारन और झामका से इन्हें बनाया गया ब्लॉक अध्यक्ष
    3. कपूरथला, जंडियाला गुरु और बाबा बकाला में बने ये ब्लॉक अध्यक्ष

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Politics: आम आदमी पार्टी (AAP Party) ने पंजाब विधानसभा के 14 हलकों के लिए हलका प्रभारियों की नियुक्त कर दिया है। आई लिस्ट के मुताबिक नामों की अगर बात करें तो इसमें सुजानपुर से अमित सिंह मंटो, पठानकोट से विभूति शर्मा, गुरदासपुर से रमन बहल।

    दीनानगर से शमशेर सिंह, कादी से जगरूप सिंह सेखवां, फतेहगढ़ चूड़ी से बलबीर सिंह पन्नू, डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, राजासांसी से बलदेव सिंह, भुलत्थ से हरसिमरन सिंह घुमन, सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, जालंधर उत्तर से दिनेश ढल्ल, चबेबल से हरमिंदर सिंह संधू, बंगा से कुलजीत सिंह सरहल और अबोहर से अरुण नारंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ 30 हजार बच्चों ने स्वर्ण मंदिर में CM मान के साथ की अरदास, मुख्यमंत्री बोले- बनाएंगे दोबारा 'रंगला पंजाब'

    तरनतारन और झामका से इन्हें बनाया गया ब्लॉक अध्यक्ष

    इसके साथ ही आप पार्टी ने अपने नए ब्लॉक सदस्य भी नियुक्त किए। इन नियुक्तियों के मुताबिक गुरजीत सिंह झामका, कश्मीर सिंह, संदीप सिंह को विधानसभा हलका तरनतारन से संबंधित ब्लाकों का अध्यक्ष बनाया गया है। झामका पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष थे। इसी प्रकार विधानसभा हलका पट्टी से संबंधित ब्लाक अध्यक्षों में अश्विनी कुमार, अवतार सिंह सभरा, बलकार सिंह, गुरलाल सिंह धालीवाल, गुरपिंदर सिंह उप्पल, गुरप्रीत सिंह पनगोटा, जगजीत सिंह लौहुका, जंगशेर सिंह टोनी, निंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, राजप्रीत सिंह, तरसेम सिंह किरतोवाल, विनोद खन्ना को शामिल किया गया है।

    कपूरथला, जंडियाला गुरु और बाबा बकाला में बने ये ब्लॉक अध्यक्ष

    विधानसभा हलका कपूरथला के ब्लॉक अध्यक्षों में सतनाम सिंह, प्यारा सिंह, जगजीत सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह हैरी, गुरभेज सिंह, अनमोल कुमार, अमरीक सिंह ढिल्लों को शामिल किया गया है। विस हलका जंडियाला गुरु से संबंधित ब्लाक अध्यक्षों की सूची में सुनेना रंधावा, सुखविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, कंवलजीत सिंह धारड़, जर्मनजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, बलराज सिंह, अजय गांधी को शामिल किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर नहीं थम रहा विवाद, धरने पर बैठे सभी पार्टियों के मेयर-पार्षद; जानें पूरा मामला