यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Politics: 'भाजपा को सबसे पहले समर्थन देगी AAP', कांग्रेस नेता परगट सिंह ने 'आप' को बताया BJP की बी-पार्टी
Punjab Politics पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों में घमासान जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साध ...और पढ़ें

HighLights
- आप पार्टी सबसे पहले देगी भाजपा को समर्थन: परगट सिंह
- परगट सिंह ने कहा भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधियों की आवाज दबने के लिए कर रही है
- लोकतांत्रिक व्यवस्था डिक्टेटरशिप की ओर बढ़ रही है: परगट सिंह
राज्य ब्यूरो चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह (Congress MLA Pargat Singh) ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए कुछ सीटों की आवश्यकता होगी तो आम आदमी पार्टी की सबसे पहले पार्टी होगी जो उसे समर्थन देगी।
वह चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहां की आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ही बी टीम है और इसीलिए हमने पंजाब में कांग्रेस और आप के गठजोड़ का अपनी लीडरशिप के पास विरोध किया था जिस कारण यहां हम अलग-अलग लड़ रहे हैं।
विरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रही भाजपा
परगट सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की नीतियों को देखा जाए तो उसे आम आदमी पार्टी पंजाब में लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से अपने विरोधियों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी कर रही है कि इस तरह की नीति आप सरकार विजिलेंस का उपयोग करके पंजाब में लागू कर रही है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था से छेड़छाड़ बहुत घातक
परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में एक नेरेटिव सेट किया है और मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जिस तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को छोड़कर डिक्टेटरशिप की ओर बढ़ रहा है, वह बहुत घातक होगा इसका पंजाब पर भी असर पड़ना लाजमी है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि मूल मुद्दों पर बात करने की बजाय राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर समय बिता रही हैं जबकि संसदीय चुनाव कोई मेला नहीं है बल्कि यह एक बड़ा मौका होता है जब हम देश का भविष्य तय करते हैं।