विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: 'लोगों को झूठे सपने दिखाए और सरकार...', BJP कार्यकारिणी की बैठक में AAP पर बरसे सुनील जाखड़

Updated: Fri, 12 Jul 2024 12:41 PM (IST)

Punjab Politics बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में सुनील जाखड़ ने आप की भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों को झूठे ...और पढ़ें

Punjab Politics: बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना।
Punjab Politics: बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को लुधियाना के कासा ली बैरन में हुई। बैठक में लगभग 3500 पदाधिकारी पूरे प्रदेश से भाग लिए। बैठक में राज्य के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। इसके साथ-साथ पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के अलावा विस्तार करने पर चर्चा हुई। विशेषकर पंजाब में भाजपा में पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में बीजेपी के पंजाब में साढ़े 18 पर्सेंट होने पर बीजेपी वर्कर और बीजेपी पदाधिकारी और पीएम मोदी का आभार जताया। साथ ही पंजाब की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जो विश्वास जताया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह बहुत बड़ी बात है।

25 लाख लोगों ने दिया बीजेपी को वोट

सुनील जाखड़ ने कहा कि 25 लाख लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। अब लोगों के विश्वास को कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है। पंजाब अलग है। बीजेपी को राम मंदिर और पीएम मोदी जी के फेस पर वोट पड़ी है। मोदी जी का धन्यवाद, जिन्होंने पंजाब में अकेले लड़ने की निर्णय किया। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

'100 नहीं मिली, फिर भी मना रही जश्न'

सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को झूठे सपने दिखाए और सरकार बना ली। केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 240 सीट लाई, लेकिन कांग्रेस 99 सीट पर सिमट गई, इसके बाद भी जश्न मना रही है।

यह भी पढ़ें- Amritsar Crime News: दुकान में घुसकर भगवा सेना के जिला उपाध्यक्ष को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

'डरे हुए हैं पंजाब के लोग'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है। लोग डरे हुए हैं। पंजाब आप से नहीं संभाल रहा। लोगों की उम्मीद बीजेपी पर टिकी है। लोग देखना चाहते हैं कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बने।

बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, फूड प्रोसेसिंग व रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत पंजाब कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिलों के अध्यक्ष मोर्चे के अध्यक्ष, पूर्व विधायक व मौजूदा विधायक, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य व अन्य नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Punjab News: खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का भाई गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ जालंधर पुलिस ने पकड़ा