विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यों को आधार बनाएगी पंजाब भाजपा, चंडीगढ़ में हुई उच्चस्तरीय बैठक

By Inderpreet Singh Edited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Mon, 16 Oct 2023 11:00 PM (IST)

पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पंजाब को लेकर किए गए कामों को लोक सभा व नगर निगम में आधार बनाएगी। यह फैसला भाजपा के प्रदेश प्रभारी व गुज ...और पढ़ें

मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यों को आधार बनाएगी पंजाब भाजपा
मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यों को आधार बनाएगी पंजाब भाजपा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (9 years of Modi) की ओर से पंजाब को लेकर किए गए कामों को लोकसभा व नगर निगम में आधार बनाएगी। यह फैसला भाजपा के प्रदेश प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।

इस बैठक में प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ समेत भाजपा के सह प्रभारी नरेंद्र रैना और भाजपा के पांचों प्रदेश महासचिव मौजूद थे। करीब पौने तीन घंटे तक चली इस बैठक में पांच नगर निगम और उसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

सरकार के कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएगी सरकार 

बैठक में विजय रूपाणी ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार द्वारा पंजाब को लेकर किए गए काम खास तौर से किसानों और सिखों को लेकर जो फैसले लिए गए है, उसे लेकर फील्ड में जाए। फिर चाहे करतारपुर कॉरिडोर हो या किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच में जाए। जानकारी के अनुसार बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस करने पर विशेष जोर दिया गया।

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा गंभीर 

इसी के साथ बैठक में पांच नगर निगम, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। अहम बात यह है कि भाजपा ने यह बैठक भी उस दिन की जब राज्य चुनाव कमीशन ने नगर निगम चुनाव को लेकर वोटर सूची जारी करने को लेकर अधिसूचना जारी की। भाजपा इन नगर निगम चुनाव को बेहद गंभीरता से ली रही है।

क्योंकि पार्टी का मानना है कि नगर निगम चुनाव से ही लोक सभा की राह मिलेगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्य सुदान सिंह, जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर, अनिल सरीन, जगमोहन सिंह राजू, परमिंदर बराड़, दयाल सिंह सोढ़ी भी मौजूद।