Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: पंजाब में अकाली दल को झटका, बंगा से विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 11:53 AM (IST)

    पंजाब में बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी (Sukhvinder Kumar Sukhi) ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। पार्टी (SAD) छोड़ने का कारण बताते हुए उ ...और पढ़ें

    बंगा से दो बार विधायक रहे सुखविंदर कुमार ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी (जागरण फाइल फोटो)
    बंगा से दो बार विधायक रहे सुखविंदर कुमार ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी (जागरण फाइल फोटो)

    जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगा है। शहीद भगत सिंह नगर जिले के बंगा से दो बार विधायक रहे डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुक्खी (Sukhwinder Kumar Sukhi) ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने आप की सदस्यता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उपस्थिति में हासिल की।

    सुखविंदर कुमार सुक्खी लगातार दूसरी बार बंगा से अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के टिकट पर विधायक बने थे। सुक्खी के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से अकाली दल के विधायकों की संख्या मात्र 2 रह गई है।

    उन्होंने हमेशा वंचितों के लिए किया काम: सीएम मान

    सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant mann) ने सुक्खी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा वंचितों के कल्याण के लिए काम किया है। आप के वरिष्ठ नेता और इसके राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक भी मौजूद थे।

    पेशे से डॉक्टर सुक्खी पहली बार साल 2017 में एसबीएस नगर जिले की बंगा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से अकाली दल के टिकट पर विधायक चुने गए।

    वहीं, अकाली दल छोड़ने को लेकर सुक्खी ने कहा कि मैं साल 2017 और 2022 में दो बार विधायक हूं, लेकिन मैं दोनों बार बदकिस्मत रहा हूं। एक विधायक के रूप में, मैं कुछ नहीं कर सका। विधानसभा (पंजाब) में, हमारे सीएम भगवंत मान ने अक्सर विकास की बात की है। इसलिए, मुझे लगा कि अब यह सही समय है।

    यह भी पढ़ें- Independence Day: 15 अगस्त को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में CM मान फहराएंगे झंडा, देर शाम से डायवर्ट रहेंगे ये रूट

    खबरें और भी