Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: अमृतसर में शिअद को झटका; टिक्का, रंधावा व शांटू भाजपा में शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 06:45 AM (IST)

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को 29 साल बाद अलविदा कहने के बाद बुधवार को पूर्व जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का ने भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ पूर्व पूर्व ...और पढ़ें

    अमृतसर में शिअद को झटका; टिक्का, रंधावा व शांटू भाजपा में शामिल
    अमृतसर में शिअद को झटका; टिक्का, रंधावा व शांटू भाजपा में शामिल

    अमृतसर,जागरण संवाददाता। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को 29 साल बाद अलविदा कहने के बाद बुधवार को पूर्व जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का ने भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ पूर्व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अजयबीर पाल सिंह रंधावा और शिअद शहरी के महासचिव जसपाल सिंह शांटू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय और पंजाब नेतृत्व ने पार्टी ज्वाइन करने वाले इन नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

    समारोह में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब भाजपा सह-प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव भाजपा नरेंद्र रैना,भाजपा संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु, भाजपा जिला शहरी अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू शामिल हुए। 

    इन्हें पार्टी में शामिल करते उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में भाजपा की जड़ें मजबूत होंगी। टिक्का ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। टिक्का लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष के अलावा यूथ विंग अकाली दल के जिला अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी में काम कर चुके हैं। टिक्का दो बार अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। 

    टिक्का के बुजुर्गों ने आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया था। उनके पूर्वज बाबा मेहराज सिंह को पहले सिख स्वतंत्रता सेनानी होने का गौरव प्राप्त है, जिनको अंग्रेजों ने डर के सिंगापुर की जेल में भेजा गया था। अजय बीरपाल सिंह रंधावा लंबे समय तक अकाली दल की युवा शाखा में भी काम कर चुके हैं और नगर निगम अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके हैं।