Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में PRTC और पनबस कर्मियों की तीन दिन की हड़ताल दूसरे दिन ही स्थगित, चलने लगी रोडवेज की बसें

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:51 PM (IST)

    पंजाब में पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन ही स्थगित हो गई, जिससे रोडवेज बसें फिर से चलने लगीं और यात्रियों को राहत मिली। यूनि ...और पढ़ें

    पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जब तक बसें नहीं चली तब तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जब तक बसें नहीं चली तब तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    HighLights

    1. 14 अगस्त के बाद बनाई जाएगी आगे की रणनीति।

    2. रोडवेज बसें फिर से चलने लगीं, यात्रियों को राहत मिली।

    3. यूनियन नेताओं की अधिकारियों से सफल बातचीत हुई।

    लखवंत सिंह, मोहाली। पंजाब में पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन ही स्थगित हो गई। इससे रोडवेज की बसें फिर से दौड़ने लगी और यात्रियों को सफर आसान हो गया। 

    बसें न चलने से सोमवार को यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। मंगलवार को भी जब तक हड़ताल को लेकर फैसला नहीं लिया गया तब तक बसें नहीं चलीं और यात्री परेशान होते रहे। एक बार तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि बस कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने 12.30 बजे चंडीगढ़ में सीएम आवास के घेराव की चेतावनी दी।

    इसी दौरान यूनियन नेताओं की अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई, जिसके बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। यूनियन प्रधान कुलवंत सिंह ने बताया कि सरकार के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है।

    मुख्यमंत्री आवास का घेराव फिलहाल टाल दिया गया है। सरकारी अधिकारी 14 अगस्त को यूनियन नेताओं से मीटिंग करेंगे। यदि तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। तब तक के लिए हड़ताल भी स्थगित कर दी गई है।