Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: पंजाब रोडवेज ने अंबाला दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग की बंद, यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 11:58 AM (GMT+05:30)

    किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर पंजाब हरियाणा में चल रही तनातनी के बीच पंजाब रोडवेज ने ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को काफी ...और पढ़ें

    पंजाब रोडवेज ने अंबाला दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग की बंद।
    पंजाब रोडवेज ने अंबाला दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग की बंद।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते पंजाब रोडवेज की तरफ से अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का आह्वान करने का फैसला लिया था, जिसके चलते 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।

    अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग बंद

    किसानों के दिल्ली चलों मार्च के चलते पंजाब ने अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

    जालंधर में खाली दिखे दिल्ली हरियाणा के काउंटर

    जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर दिल्ली एवं हरियाणा के काउंटर भी खाली दिखाई पड़े। यहां यात्री हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने से बच रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Punjab Weather: तेज धूप खिली... तीन जिलों में तापमान 25 डिग्री पर आया, 18 फरवरी से बूंदाबांदी की संभावना

    12 फरवरी की वार्ता विफल के बाद किसानों ने किया दिल्ली कूच

    किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में किसान संगठनों और सरकार के बीच 12 फरवरी की रात को काफी देर तक बैठक हुई। इस बैठक में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद वार्ता विफल हो गई। इसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का आह्वान कर दिया था।

    खबरें और भी

    शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच हुई जमकर झड़प

    किसान सुबह से ही दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर पहुंच गए थे। किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान किसानों की ओर से पथराव किया गया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही वाटर कैनन का भी उपयोग किया। अब इसके बाद पंजाब रोडवेज ने आंदोलन के चलते ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है।

    ये भी पढ़ें: Farmers Protest: सड़कों पर कीलें और आंसू गैस के गोले... सिंघु से शंभू बॉर्डर तक कैसे हैं हालात, 10 बड़े अपडेट