Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab School Time Changed: पंजाब में स्कूलों का बदला समय, 1 नवंबर से इतने बजे लगेंगी क्लास

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 02:01 PM (GMT+05:30)

    पंजाब सरकार (Punjab School Time Changed) ने बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। एक नवंबर से सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 9 बज ...और पढ़ें

    पंजाब सरकार ने प्रदेश के स्कूलों का टाइम बदल दिया है। फाइल फोटो
    पंजाब सरकार ने प्रदेश के स्कूलों का टाइम बदल दिया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पंजाब में स्कूलों का समय बदला
    2. अब सुबह 9 बजे से लगेंगे स्कूल
    3. ठंग को देखते हुए लिया गया फैसला

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Punjab School Time Changed: मौसम बदल गया है। ठंड शुरू हो चुकी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों को राहत भरी खबर दी है।

    दरअसल, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के स्कूलों का समय बदल दिया है। पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय एक नवंबर से बदल जाएगा। आइए जानते हैं पंजाब के स्कूलों के नए समय के बारे में।

    अब सुबह 9 बजे शुरू होंगे स्कूल

    प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्कूलों का समय फिर से बदल दिया है। प्रदेश के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय एक नवंबर से बदल गया है। स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- हिरासत में लॉरेंस बिश्नोई को दी जा रही थीं स्टेट गेस्ट की सुविधाएं

    इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि पूरे प्रदेशभर में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं, जिन पर शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेश लागू होंगे।

    4 नवंबर को खुलेंगे स्कूल

    एक नवंबर से पंजाब के सभी स्कूलों की (Punjab School Time Changed) समय बदल गया है। लेकिन स्कूली बच्चे चार नवंबर से नौ बजे स्कूल जा सकेंगे क्योंकि तीन नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी है। दरअसल, राज्य में 31 अक्टूबर को दीवाली और एक नवंबर को विश्वकर्मा की छुट्टी है।

    वहीं, शनिवार यानी 2 नवंबर को टीका के कारण भी छुट्टी रहेगी और तीन नवंबर को रविवार है इसलिए स्कूल सोमवार यानी चार नवंबर को शुरू होंगे।

    पंजाब में एक सत्र में तीन बार बदलता है समय

    बता दें कि पंजाब में एक सत्र में स्कूल (School Time Changed) का समय तीन बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। एक से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक है।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 3:20 बजे तक है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Bypoll: अमृता और डिंपी की बेटियां तो मनप्रीत की पत्नी चुनाव प्रचार में उतरीं, घर-घर जाकर मांग रहीं वोट